{"_id":"64aa569e7a9ae54dfe034c33","slug":"hurt-by-eloping-with-mother-lover-in-panipat-son-commits-suicide-by-hanging-himself-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: मां के प्रेमी संग भागने से आहत होकर बेटे ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, काबड़ी रोड का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: मां के प्रेमी संग भागने से आहत होकर बेटे ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, काबड़ी रोड का मामला
Sun, 09 Jul 2023 12:11 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:11 PM IST
सार
अर्जुन नगर निवासी अंकित ने बताया कि उसके ताऊ शेर सिंह की 18 सितंबर 2022 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसके बाद उसकी ताई भी प्रेमी संग फरार हो गई। पिता की मौत और मां के भागने से उनके बेटे साहब सिंह (22) और राहुल आहत थे।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत के काबड़ी रोड अर्जुन नगर में एक 22 वर्षीय युवक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार युवक के पिता की मौत के बाद उसकी मां प्रेमी संग भाग गई थी, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जिसके चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना चचेरे भाई की पत्नी ने पुलिस को दी, जिस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया।
विज्ञापन
चचेरे भाई की पत्नी ने पुलिस को दी सूचना
अर्जुन नगर निवासी अंकित ने बताया कि उसके ताऊ शेर सिंह की 18 सितंबर 2022 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसके बाद उसकी ताई भी प्रेमी संग फरार हो गई। पिता की मौत और मां के भागने से उनके बेटे साहब सिंह (22) और राहुल आहत थे। साहब सिंह कबड्डी रोड स्थित एक कंबल फैक्टरी में काम करता था। वह शनिवार दोपहर 3 अपने कमरे में सोने के लिए गया था। साथ ही साहब सिंह ने भाभी शोभा से 5 बजे उठाने के लिए कहा था। भाभी जैसे ही 5 बजे उसे उठाने के लिए गई तो वह पंखे के हुक में कपड़े के फंदे पर लटका हुआ था। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी, सूचना पाकर पुराना औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया।
विज्ञापन