फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana: Railway section officer of Deewana village of Panipat became ISIS terrorist

Haryana: पानीपत के दीवाना गांव का रेलवे सेक्शन ऑफिसर बना आईएसआईएस आतंकी, बांग्लादेश बॉर्डर पर गिरफ्तार

Fri, 22 Mar 2024 12:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 22 Mar 2024 12:05 AM IST
सार

आरोपी को बांग्लादेश बॉर्डर पर गिरफ्तार किया गया है। अनुराग भुक्कर धर्म परिवर्तन कर रेहान बन गया था। वह एनआईए के मोस्ट वांटेट की लिस्ट में था। 

विज्ञापन
Haryana: Railway section officer of Deewana village of Panipat became ISIS terrorist
पानीपत का अनु़राग उर्फ रेहान (दाएं) हरीश अजमल फारूखी (बाएं)। गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

असम एसटीएम ने बुधवार को धुबरी सेक्टर के धर्मशाला क्षेत्र से आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया) के खुंखार आतंकी हरीश अजमल फारूखी व अनुराग उर्फ रेहान को गिरफ्तार किया है। हरीश अजमल फारूखी भारत में आईएसआईएस का चीफ है। वह भारत में आईएसआईएस को मजबूत कर रहा था।

विज्ञापन


उसका साथी अनुराग उर्फ रेहान संगठन में युवाओं की भर्ती करता था। अनुराग उर्फ रेहान मूल रूप से पानीपत के दीवाना गांव का रहने वाला है। वह रेलवे मंत्रालय में सेक्शन ऑफिसर है। फिलहाल उसकी तैनाती नई दिल्ली में है। अनुराग ने कुछ समय पहले धर्म परिवर्तन किया था। अब असम एसटीएम इस मामले में दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


हरियाणा के पानीपत के दीवाना गांव निवासी अनुराग भुक्कर ने कोटा से आईआईटी की कोचिंग ली थी। इसके बाद उसने सरकारी नौकरी की तैयारी की। पांच साल पहले उसका चयन रेलवे में बतौर सेक्शन ऑफिसर हुआ। अनुराग उर्फ रेहान के पिता मनबीर की 22 साल पहले करंट लगने से मौत हो चुकी है। फिलहाल अनुराग दिल्ली के रोहिणी में किराये पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग ने अपना धर्म परिवर्तन कर नाम रेहान रख लिया था। रेहान अब हरीश अजमल फारुखी के संपर्क में था। हरीश अजमल फारुखी भारत में विश्व के सबसे खुंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस को सक्रिय कर रहा था। इसमें युवाओं की भर्ती की जा रही थी। बांग्लादेश में भी लगातार इसकी सक्रियता बढ़ रही थी। डेढ़ साल पहले रेहान ने बांग्लादेश की युवती से शादी की थी। परिवार को इसकी जानकारी नहीं थी।

इराक, सीरिया व अफगानिस्तान में आईएसआईएस की जड़ें उखड़ने के बाद इसको भारत में सक्रिय किया जा रहा था। यह संगठन के लिए फंड जुटाने व युवाओं को हमलों की ट्रेनिंग देने में ट्रेंड है।

इन पर लखनऊ में भी केस दर्ज हुआ था। अनुराग उर्फ रेहान व हरीश अजमल फारुखी को एनआईए ने मोस्टवांटेड घोषित किया हुआ है। बुधवार को धुबरी सेक्टर के धर्मशाला क्षेत्र से असम एसटीएफ ने इन्हें गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया। अजमल फारुखी देहरादून के चकराता का रहने वाला है।


दिवाना गांव के युवक की आंतकी संगठन से जुड़े होने व असम में गिरफ्तारी की सूचना मिली है। एनआईए मामले की जांच कर रही है। उनके द्वारा जो भी सहयोग मांगा जाएगा वो सहयोग करेंगे। -अजीत सिंह शेखावत, एसपी पानीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed