फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana Nuh Violence: Panipat Dhamija Colony becomes hotspot, locks hang on 120 houses of particular community

Haryana Nuh Violence: पानीपत की धमीजा कॉलोनी बना हॉटस्पॉट, मधुबन से 50 जवानों की एक कंपनी को बुलाई गई

Fri, 04 Aug 2023 01:08 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 04 Aug 2023 01:08 PM IST
सार

पानीपत के नूरवाला की धमीजा कॉलोनी में कुछ युवकों ने तोड़-फोड़ कर दी थी। समुदाय विशेष की दो गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। इसके अलावा एक चिकन कॉर्नर में भी तोड़-फोड़ कर उसे बंद कराया गया।

विज्ञापन
Haryana Nuh Violence: Panipat Dhamija Colony becomes hotspot, locks hang on 120 houses of particular community
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत में नूरवाला में बुधवार रात हुए हंगामे के बाद से ही धमीजा कॉलोनी में 150 के करीब पुलिसकर्मी तैनात है। पुलिसकर्मी पांच टीमें बनाकर अभिषेक के घर के आस-पास एक किलोमीटर के इलाके में गश्त कर रहे हैं। मधुबन से भी 50 जवानों की एक कंपनी को बुलाया गया है। जुमे की नमाज अता हाेने तक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाए जाने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


नूरवाला क्षेत्र में शांति मार्च निकाला
पुलिस कॉलोनी में लोगों पर नजरें गड़ाए हुए है। साइबर सेल टीम भी युवाओं के सोशल मीडिया अकाउंट और व्हाट्सएप ग्रुपों की निगरानी कर रही है। नूरवाला में हो रही घटनाओं की हर आधे घंटे बाद आला अधिकारियों को अपडेट रिपोर्ट भेजी जा रही है। पुलिस ने नूरवाला क्षेत्र में शांति मार्च निकाला।
विज्ञापन


युवकों ने तोड़-फोड़ की
बीती रात नूरवाला की धमीजा कॉलोनी में कुछ युवकों ने तोड़-फोड़ कर दी थी। समुदाय विशेष की दो गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। इसके अलावा एक चिकन कॉर्नर में भी तोड़-फोड़ कर उसे बंद कराया गया। सूचना पर पुलिसबल के मौके पर पहुंचने उत्पाती युवक फरार हाे चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी में दूसरी ओर कुछ युवा हनुमान चालीसा पाठ करते मिले तो पुलिसकर्मी उनसे पूछताछ करने लगे। कॉलोनीवासियों को पुलिस आने का पता चला तो युवकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। वारदात में कॉलोनी के युवकों की संलिप्तता नहीं होने की बात कही। कुछ बाहरी शरारती तत्वों द्वारा तोड़-फोड़ किए जाने की जानकारी डीएसपी सुरेश सैनी को दी। 

पुलिसबल को देख ठिठके लोग, पूछताछ कर काम पर निकले

हरिसिंह चौक से भैंसवाल की ओर फैक्टि्रयों में जा रहे कामगार धमीजा कॉलोनी के पास भारी पुलिसबल देख ठिठक गए। कामगारों ने कॉलोनीवासियों से पूछताछ की तो रात में हुई घटना का पता चला। समुदाय विशेष के लोग उन्हें मदद की आस से भरी निगाहों से निहारते दिखे। हालांकि पुलिसकर्मियों ने कामगारों की भीड़ जुटती देख उन्हें वहां से तीतर-बीतर कर दिया।

लोगों में दहशत का माहौल

नूंह में हुई हिंसा में अभिषेक की मौत की खबर मिलने के बाद से ही नूरवाला क्षेत्र को प्रशासन हॉट-स्पॉट मान रहा है। एक जुलाई से ही यहां पुलिसकर्मी रोजाना गश्त कर रहे है। प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद भी समुदाय विशेष के लगभग 30 परिवार कॉलोनी में रुके हुए हैं। बृहस्पतिवार रात हुई हिंसा के बाद से ये 30 परिवार भी खौफजदा है।

शरारती तत्वों काे नहीं करने देंगे परेशान

वार्ड दो पार्षद पवन गाेगलिया शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कॉलोनीवासियों से चर्चा की और रात में हुई घटना को गलत बताया। समुदाय विशेष के लोगों ने इस बारे बातचीत करने से ही इंकार कर दिया। नूंह हिंसा में जान गंवाने वाले युवक अभिषेक के पिता सतपाल ने भी शरारती तत्वों से कॉलोनी में शांति बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर सतपाल, राजेश फौजी, सुरेश महला, इंद्रपाल, महाबीर उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed