फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana: A young man was stabbed to death by a neighbor during an altercation

Haryana: कहासुनी में पड़ोसी ने युवक की चाकू गोदकर की हत्या, पानीपत के करवा चौथ के दिन वारदात

Sun, 20 Oct 2024 10:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 20 Oct 2024 10:23 PM IST
सार

करवा चौथ के पर्व पर वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी को लोगों ने पुलिस के हवाले किया है। चाकू बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Haryana: A young man was stabbed to death by a neighbor during an altercation
वारदात स्थल से बरामद किया गया चाकू। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के दीवाना गांव रोड स्थित प्रवीण कॉलोनी में पड़ोसी ने युवक की चाकू गोद कर हत्या कर दी। दोनों के बीच रविवार की रात 9:00 बजे कहा-सुनी हुई थी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसियों ने आरोपी को दबोच लिया और मौके पर पुलिस को बुलाकर आरोपी को उनके हवाले कर दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का निवासी अविनाश पिछले लगभग 15 साल से परिवार के साथ पानीपत में विभिन्न स्थानों पर किराये पर रह रहा था। वह पिछले चार साल से दीवाना रोड पर प्रवीण कॉलोनी में लेबर क्वार्टर में रहता था। वह यहां पर पालीवाल फैक्टरी में काम करता था। उसके साथ ओसर गांव का जसवीर भी काम करता था।
विज्ञापन


जसबीर फिलहाल अविनाश की पड़ोस में ही किराए पर कमरा लेकर रह रहा है। जसवीर और अविनाश के बीच पिछले कई दिनों से कहासुनी चल रही थी। रविवार रात को भी दोनों में कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी बीच जसबीर घर से चाकू निकाल कर लाया और अविनाश पर हमला कर दिया। अविनाश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने आरोपी जसबीर को दबोच लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। एफएसएल टीम ने यहां से नमूने जुटाए हैं। आरोपी जसवीर को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


सेक्टर 29 थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। आरोपी एक फैक्टरी में काम करता है। दोनों पड़ोसी हैं। इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed