फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Harassed woman commits suicide over demand for dowry in Panipat of Haryana

पानीपत: ससुरालियों ने मांगे पांच लाख तो विवाहिता ने की आत्महत्या, बिन मां की हो गई पांच माह की बेटी

Wed, 12 Jan 2022 01:50 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 12 Jan 2022 01:50 AM IST
सार

यह घटना हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे की है। मां की मौत के बात पांच माह की बिन मां की हो गई।

विज्ञापन
Harassed woman commits suicide over demand for dowry in Panipat of Haryana
आरती अपनी बेटी के साथ (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे की आदर्श कॉलोनी में एक 22 साल की विवाहिता ने दहेज की मांग से प्रताड़ित होकर जहर खाकर जान दे दी। आरोप है कि ससुराल के लोग उसे पांच लाख रुपये के लिए परेशान कर रहे थे। समालखा थाना पुलिस ने मायके वालों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया। पुलिस ने मामले में पति, सास, ननदों समेत ससुराल के सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। आरती की मौत के बाद उसकी पांच माह की बेटी बिन मां हो गई। 

विज्ञापन


रमेश कुमार ने बताया कि भांजी आरती (22) की शादी डेढ़ साल पहले सोनीपत के गांव फरमाणा निवासी आकाश के साथ हुई थी। शादी के वक्त अपने हिसाब से ज्यादा ही खर्च किया था। इसके बावजूद शादी के करीब एक वर्ष बाद ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे।

विज्ञापन

 

प्रताड़ित करने के साथ मारपीट भी शुरू कर दी थी। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। करीब दो माह पहले आरती प्रताड़ना से परेशान हो गई। इसके चलते उसे मायके ले आए थे। यहां आने के बाद भी ससुरालियों के ताने निरंतर जारी थे। इन सबसे परेशान होकर आरती ने सोमवार सुबह जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां सोमवार की देर रात 12 बजे बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरती पांच माह के बेटी की मां थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed