फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   girl, hanging, on rope

किशोरी घर में फंदे पर झूली

Wed, 25 Jan 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Wed, 25 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
girl, hanging, on rope
पानीपत - फोटो : पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत/इसराना। थाना इसराना के गांव भादौड़ में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी का शव घर में मिला  और गले पर फंदे के निशान थे। परिजन किशोरी के खुद फंदा लगाकर जान देने की बात कह रहे हैं जबकि, चिकित्सकों ने आरंभिक जांच के बाद खुदकुशी जैसे लक्षणों से इनकार किया है। उधर, गांव का एक युवक दो दिन से लापता है। इन दोनों मामलों को जोड़कर देखे जाने के कारण गांव में ऑनर किलिंग की भी चर्चा है। किशोरी के शव का पोस्टमार्टम पीजीआई रोहतक में वीरवार को होगा।
खंड इसराना के गांव भादौड़ निवासी 16 वर्षीय एक लड़की ऊंटला स्थित एक स्कूल की दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। उसका शव बुधवार सुबह अपने कमरे में मिला। परिजनों के अनुसार वह कई दिन से परेशान थी और उसने चुन्नी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। वह किशोरी को फंदे से उतारकर डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन किशोरी का संस्कार करने की तैयारी में थे। इसी बीच सूचना मिल जाने पर पहुंची पुलिस ने किशोरी का शव कब्जे में ले लिया। एफएसएल टीम को भी बुला लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। डीएसपी देसराज और एसएचओ इसराना सुरेश पाल ने डॉक्टरों से जिन बिंदुओं पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी, उतनी जांच के संसाधन न होने के चलते डॉक्टरों ने शव को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हालांकि गांव में एक युवक के लापता होने के चलते किशोरी की मौत के ऑनर किलिंग होने की चर्चा है और पुलिस भी सब कोण से मामले की जांच कर रही है लेकिन पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
गांव भादौड़ में एक किशोरी के फांसी लगाने की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। चिकित्सकों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए  रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। ऑनर किलिंग के बारे में अभी पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता लग पाएगा।
सुरेश पाल, प्रभारी, थाना इसराना, पानीपत। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed