फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gangster Rakesh of Panipat arrested by Special Cell of Delhi Police from Himachal

Panipat: सिवाह का 50 हजार का इनामी गैंगस्टर राकेश काबू, हिमाचल से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार

Thu, 11 May 2023 03:18 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 11 May 2023 03:18 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हिमाचल प्रदेश से राकेश पंपू को गिरफ्तार करने सफलता हासिल हुई है। वह अगस्त 2022 में जेल से जमानत पर आया था। इसके बाद से ही वो अपनी गैंग को मजबूत कर रहा था। रंगदारी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। 

विज्ञापन
Gangster Rakesh of Panipat arrested by Special Cell of Delhi Police from Himachal
गैंगस्टर राकेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत के गांव सिवाह के कुख्यात गैंगस्टर राकेश पंपू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। राकेश पंपू पर हरियाणा पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। राकेश पर हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान में रंगदारी मांगने, हत्या, हत्या के प्रयास व लूट समेत 16 केस दर्ज हैं। राकेश पंपू गांव सिवाह में दोहरे हत्याकांड का भी आरोपी है। अब दिल्ली पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। इसके बाद पानीपत पुलिस ने भी उसको प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


राकेश पंपू पर 16 केस दर्ज हैं
राकेश पंपू अगस्त 2022 में जेल से जमानत पर आया था। इसके बाद से ही वो अपनी गैंग को मजबूत कर रहा था। रंगदारी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। नवंबर 2022 को किला थाना पुलिस को दी शिकायत में एक पीड़ित ने बताया कि एक नवंबर को वह अपने ऑफिस में बैठा था। इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे राकेश उर्फ पंपू व दीपक निवासी सिवाह आए। दोनों ने कहा कि आपका काम अच्छा चल रहा है, इसलिए वह 5 लाख रुपए दे दे, नहीं तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। उसी शाम लड़के तलवार, डंडे व रॉड से लैस होकर आए और उसके ऊपर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


साथियों को भेजकर हमला करवाया
आरोपियों ने चोट मारने के साथ ही उसकी जेब में रखे 20 हजार रुपए छीन लिए। जिनमें दो लड़के राहुल निवासी गुढ़ा गोहाना सोनीपत व राहुल निवासी भूरी, सोनीपत थे। रंगदारी के पैसे न देने पर राकेश उर्फ पंपू व दीपक ने अपने साथियों को भेजकर उसके ऊपर हमला करवाया था। इस वारदात के बाद पानीपत पुलिस उसके पीछे पड़ी थी लेकिन वो हाथ नहीं आ रहा था। बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसको पकड़ लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed