{"_id":"57d9910a4f1c1ba73dd48c6f","slug":"factory-servent-burn-death-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी में लगी आग में झुलसने से एक मजूदर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्टरी में लगी आग में झुलसने से एक मजूदर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनौली रोड स्थित एक फैक्टरी में बुधवार सुबह अचानक आग लगने से एक श्रमिक की झुलसने से मौत हो गई। जबकि बाकी श्रमिक दौड़कर बाहर निकलने पर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। इस दौरान काफी देर तक फैक्ट्री में अफरा-तफरी मची रही। दमकलकर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सनौली रोड स्थित एक फैक्टरी में अचानक आग लग गई। फैक्टरी में कार्यरत श्रमित अचानक लगी आग को देखते ही बाहर की तरफ दौड़ पड़े। फैक्टरी मालिक ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। आग लगने से श्रमिक गोपाल ठाकुर बुरी तरह से झुलस गया। श्रमिक उसको लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, लेकिन गोपाल ठाकुर ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवाकर फैक्टरी का मौका मुआयना किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बिहार मूल निवासी गोपाल ठाकुर (42) सनौली रोड स्थित एक फैक्टरी में श्रमिक के तौर पर काम करता था। वह बुधवार को मशीन पर काम कर रहा था। इसी समय फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी में लगी आग को देखते हुए फैक्टरी में कार्यरत सभी श्रमिक बाहर की तरफ दौड़ पड़े। जबकि गोपाल ठाकुर अंदर ही फंस गया। देखते ही देखते आग चारों तरफ फैल गई। श्रमिकों ने इस बारे में फैक्टरी मालिक व दमकल विभाग को सूचित किया गया और अपने स्तर पर लगी आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए, लेकिन कर्मचारियों के सभी प्रयास नाकाफी साबित हुए। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बच्चों के सिर से उठा साया
गोपाल ठाकुर सनौली रोड पर किराए के एक मकान में रहता था और छौक्कर पेट्रोल पंप के पास स्थित एक फैक्टरी में काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। गोपाल के चार बच्चे हैं, जिनमें दो लड़कियां और दो लड़के। गोपाल की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सनौली रोड छौक्कर पेट्रोल पंप के पास एक फैक्टरी में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। जिसमें झुलसने से एक श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने इसमें कार्रवाई शुरू कर दी है।
जसपाल सिंह, प्रभारी, थाना चांदनी बाग पानीपत।