{"_id":"36709a6bb531e3eb9a2173ed2b7a3877","slug":"demand-for-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल को दुरुस्त करें, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धार्मिक स्थल को दुरुस्त करें, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Sun, 07 Feb 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के किला क्षेत्र के समीप धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ के मामले में शनिवार को लोगों ने धार्मिक स्थल को दुरुस्त कराने तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
डीसी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसे लेकर डीसी और एसपी में काफी देर तक बैठक चली।
समुदाय विशेष के लोग शनिवार सुबह डीसी कैंप में डीसी समीर पाल सरो से मिले।
इस दौरान एसपी राहुल शर्मा मौजूद रहे। यहां शुक्रवार को धार्मिक स्थल पर नकाबपोश युवकों की ओर से की गई तोड़फोड़ के मामले में आधे घंटे तक वार्ता चली। इस मौके पर हाफिज महमूद खादिम दरगाह शमशुद्दीन शाह विलायत जरार अहमद, जिला प्रधान मतलूब, हज कमेटी चेयरमैन डॉ. मुनीश अहमद अंसारी, महासचिव इरफान, रेंट कलेक्टर धानिश, रशिम, कालिम रहमानी, अश्वनी व अमित मौजूद रहे।
डीसी ने की अपील
डीसी ने अपील की कि जहां धार्मिल स्थल की बेअदबी होती हो, उसे अन्यत्र स्थापित कर देना चाहिए। इस पर समुदाय विशेष के लोगों ने कहा कि प्रशासन इसे स्थानांतरित कर सकता है। लेकिन शरारती तत्वों की हरकतें गलत हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और धार्मिक स्थल की मरम्मत की जाए।
विज्ञापन
कार्रवाई की मांगी रिपोर्ट
कालिम रहमानी ने डीसी से कहा कि धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ करने वाले नकाबपोश शरारती तत्वों के खिलाफ प्रशासन और पुलिस की क्या कार्रवाई कर रहा है। धार्मिक स्थल को कहीं ओर शिफ्ट करने व सड़क को चौड़ा करने की बात नहीं है। प्रशासन प्लान के साथ सड़क को चौड़ा कर सकता है। लेकिन जिन लोगों ने तोड़फोड़ की है वह सही नहीं है। लोगों ने कहा कि धार्मिक स्थल कहीं शिफ्ट कर सड़क को चौड़ा करने से पहले कबाड़ी द्वारा किए गए कब्जे को हटवाया जाए। इस पर डीसी ने कहा प्रशासन सर्वे कर सभी जगह से कब्जा हटवाएगा। जहां लोगों का हित हो वहीं सड़क चौड़ी की जाएगा। उन्हाेंने भाईचारा कायम रखने तथा शांति बनाए रखने की अपील की।