फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Crime, Triple Murder, Relationship, Property, Panipat, Haryana

एक साथ उठीं तीन अर्थियां, गांव में तनावपूर्ण हालात

Sun, 05 Jun 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Crime, Triple Murder, Relationship, Property, Panipat, Haryana
ट्रिपल मर्डर - फोटो : ब्यूरो
इसराना। बांध गांव में मां की हत्या का बदला लेने के लिए चाचा, चाची एवं चचेरे भाई की हत्या करने के बाद शनिवार को एक साथ तीन अर्थियां उठी। तीनों शवों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण है। इसराना थाना पुलिस ने संबंध में पांच लोगों को नामजद कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। चर्चा है कि आरोपी पूरे परिवार को मौत के घाट उतारने आए थे, लेकिन एक लड़का सुमित हमलावरों से बचकर निकल गया।
विज्ञापन

बांध गांव में शुक्रवार रात को एक साथ तीन हत्याओं के बाद पसरा सन्नाटा शनिवार को पीड़ित परिवार की चीख-पुकार के बाद टूट गया। पुलिस ने शनिवार को सिविल अस्पताल में तीनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। घर से एक साथ तीन अर्थियां उठने के बाद लोगों की आंखों में आंसू थे। तीनों शवों का गांव की श्मशान भूमि पर एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


यह है मामला
बांध निवासी सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे उसका भाई अंकित नहा रहा था, उसकी मां खाना बना रही थी और वह अपने पिता के साथ घर में कुछ काम कर रहा था। अचानक उसके चचेर भाई जयदीप, जितेंद्र और सुमन सहित आठ-दस लोग घर में घुस आए और उन पर देसी कट्टे, दरांती और डंडों से हमला कर दिया। जिससे उसके पिता दलबीर, मां सरोज और भाई अंकित की मौत हो गई। वह किसी तरह जान बचाकर भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस शनिवार को फिर से जांच करने पहुंची।

खून के रिश्ते हो गए एक दूसरे खून के प्यासे
बांध गांव में हरपाल के दो लड़के दलबीर व दयाल थे। दयाल की काफी वर्ष पहले मौत हो गई थी। दोनों परिवारों में विवाद की शुरुआत अगस्त 2014 में खेत की नाली व जमीन के विवाद से हुई। उस दौरान दोनों परिवारों में हुए झगडे़ में दयाल की पत्नी बेदो की मौत हो गई थी। बेदो की हत्या के मामले में दलबीर और उसके बेटे पर हत्या का मामला दर्ज हुआ। जिसमें दोनों पक्षों में आपसी पंचायती तौर पर समझौता भी हो गया था, लेकिन दूसरा परिवार मन ही मन रंजिश पाले हुए था।

सभी ने साध ली चुप्पी
वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस कप्तान राहुल शर्मा के साथ पुलिस टीम को आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी लेनी चाही, लेकिन ग्रामीण कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुए। पुलिस द्वारा कई घंटें की जांच पड़ताल के बाद ही तथ्य सामने आए। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला के सरकारी अस्पताल भिजवा दिया था।


वर्जन
पुलिस को तेजधार हथियारों से हमले के साथ गोली चलाने की भी शिकायत दी है। पुलिस ने शनिवार को दोबारा जाकर गोली चलने के सबूत जुटाए। फिलहाल गोली चलने के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। पुलिस ने तीनों के शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं।
सुरेश पाल, प्रभारी, थाना इसराना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed