{"_id":"c5f11fc02dfd4578074fdffb419842ed","slug":"crime-news-pnp-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
Updated Sat, 26 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड यमुना एन्क्लेव मोड़ पर रोडवेज बस की टक्कर लगने पर मोटरसाइकिल सवार मामा की मौत हो गई और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। मामा और भांजा एक ही बाइक पर थे और यमुना एन्क्लेव के कट से निकलकर सेक्टर-छह की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हादसा शुक्रवार सुबह करीब पौने आठ बजे का है। हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद डिपो की बस ने यमुना एन्क्लेव मोड़ पर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें सोनीपत के मुड़लाना गांव निवासी कृष्ण की मौत हो गई और जलालपुर निवासी अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया।
सेक्टर-छह चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से उसको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजन हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मुड़लाना निवासी कृष्ण अपने भांजे अनिल निवासी जलालपुर के साथ करनाल के बल्ला गांव गया हुआ था।
विज्ञापन
वे मोटरसाइकिल पर शुक्रवार सुबह वापस आ रहे थे और सेक्टर-छह की तरफ किसी काम से जा रहे थे। वे यमुना एन्क्लेव कट से दूसरी तरफ जाने लगे तो पानीपत से करनाल की तरफ जा रही फरीदाबाद डिपो की बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें 50 वर्षीय कृष्ण की मौत हो गई और अनिल घायल हो गया। सेक्टर-छह चौकी पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
वहीं एलिवेटिड हाईवे पर खादी आश्रम के सामने 50 वर्षीय एक चौकीदार की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि वधावाराम कॉलोनी निवासी पवन सेक्टर-25 स्थित एक फैक्ट्री में चौकीदार था। वह शुक्रवार सुबह हाईवे पार कर रहा था। इसी समय एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना चांदनी बाग पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।