फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime-news-pnp

खेतों में मिला महिला का अधजला शव

Sat, 26 Sep 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Sat, 26 Sep 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
महिला की किसी दूसरी जगह हत्या कर शव को सूटकेस में डालकर जीटी रोड के साथ लगते गांव करहंस के खेतों के पास जलाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। किसान से सूचना मिलने पर डीएसपी गोरखपाल राणा, एसएचओ रवि खुंड़िया सहित एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच के लिए नमूने एकत्रित किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में गांव करहंस निवासी किसान आजाद ने बताया कि जीटी रोड से लगती पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना की कोठी के पीछे उसका खेत है। शुक्रवार सुबह करीब ग्यारह बजे खेत की तरफ जा रहा था। उसने रस्ते में एक अधजली लाश देखी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


महिला की अधजली लाश के साथ ही एक बड़ा सूटकेस जला हुआ मिला है। पास ही सूटकेस को घसीटकर लाने और वाहन के निशान भी पुलिस को मिले हैं। मृतक महिला का मुंह भी किसी चीज से बांधा हुआ था। इससे लगता है कि महिला की किसी दूसरी जगह हत्या करने के बाद शव को सूटकेस में डालकर घटनास्थल पर लाया गया और शव को जला दिया गया। यहीं नहीं पास ही पुलिस को शराब की बोतल का ऊपर का हिस्सा भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीटी रोड पर पूर्व मंत्री भड़ाना की कोठी के साथ बनी पगडंडी से करीब पचास मीटर अंदर ले जाकर शव को जलाया गया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शव को देर रात ही जलाया गया होगा। क्योंकि जीटी रोड के नजदीक और आसपास खेत होने के कारण वारदात को दिन के समय अंजाम देना मुश्किल था।


इस ब्लाइंड मर्डर के अतिरिक्त हलके में करीब दो महीने पहले भी दो ब्लाइंड मर्डर हुए थे। जिसके बारे में पुलिस आज तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। जुलाई में खलीला रोड पर एक भट्ठे के पास एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला था। जिसकी हत्या की गई थी। जिसका कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं गढ़ी छाज्जू मोड़ पर भी एक महिला का शव मिला था। उसके हाथ पर मुस्लिम नाम लिखे हुए थे। पुलिस उक्त मामले को भी सुलझा नहीं सकी और अब 25 सितंबर शुक्रवार को अधजला शव की शिनाख्त और हत्यारों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती साबित होगा।

ऐसा लगता है कि महिला की किसी दूसरी जगह हत्या कर शव यहां लाकर जला दिया गया। करहंस  निवासी आजाद की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोरखपाल राणा, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed