फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime-news-pnp

पार्षद के भाई पर कातिलाना हमला

Wed, 25 Nov 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Wed, 25 Nov 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम के वार्ड-आठ पार्षद अशोक नारंग के भाई महेश नारंग पर बीती रात को एक शादी समारोह से लौटते वक्त जानलेवा हमला कर दिया। महेश नारंग पेट में चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हैं और शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। थाना चांदनी बाग पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामला बीती रात को सेक्टर-25 स्थित एक गार्डन के नजदीक का है। सेक्टर 11-12 निवासी महेश नारंग शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। परिजनों ने बताया कि महेश नारंग बीती रात को अपनी पत्नी व दोनों बच्चों के साथ अपने रिश्तेदारी की शादी में गया हुआ था।
विज्ञापन


वे सब गाड़ी में शादी से वापस लौट रहे थे। थाना चांदनी बाग से कुछ दूरी पर एक गाड़ी से उनकी गाड़ी को ओवरटेक करते हुए रुकवा लिया। उस कार से चार बदमाश उतरे। बदमाशों ने महेश को गाड़ी से उतारकर उस पर चाकू से तीन वार किए। महेश को लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पार्षद अशोक नारंग मौके पर पहुंचे। उनको शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। मंगलवार को दिनभर के इलाज में महेश नारंग की हालात में कुछ सुधार तो हुआ, लेकिन वे बयान देने की स्थिति में नहीं हो सके। पुलिस ने भी उसके बयान लेने के काफी प्रयास किए। अस्पताल संचालक डॉ. पंकत मुटनेजा ने बताया कि महेश नारंग गंभीर अवस्था में सोमवार रात को अस्पताल में भर्ती हुआ था। महेश के पेट में तेजधार हथियार से तीन वार किए गए हैं। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है।


पुलिस को मंगलवार सुबह मामले की सूचना मिली थी। पुलिस ने घायल के परिजनों से मामले की जानकारी ली है। पीड़ित परिजनों के द्वारा अभी तक पुलिस को लिखित में शिकायत नहीं दी गई है। जैसे ही पुलिस को शिकायत मिलती है, वह महेश नारंग के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर देंगे।
रामकुमार, एसएचओ, थाना चांदनी बाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed