फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime, fire, panipat, haryana

कीर्तन में हंगामा करने का आरोपी निकला नामी चेन स्नेचर

Wed, 23 Nov 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Wed, 23 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
crime, fire, panipat, haryana
पानीपत - फोटो : पानीपत
पानीपत। आठ मरला में कीर्तन के दौरान हंगामा करने वाला आरोपी युवक नामी चेन स्नेचर निकला। युवक के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में चेन स्नेचिंग और मारपीट के कई मुकदमे दर्ज हैं। वह 15 दिन पहले ही जेल से जमानत पर आया है। उसने आठ मरला में कीर्तन में डीजे वालों की धुनाई कर दी। इसके बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त से भी भाग गया। इसके बाद रात में लौटकर शिकायतकर्ता की गाड़ी में आग लगा दी। व्यक्ति की सूचना पर आठ मरला चौकी पुलिस, फायरब्रिगेड की एक गाड़ी पहुंच गई। करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


आठ मरला निवासी आरोपी रोहित उर्फ गुल्लू ने मंगलवार देर रात को अपने ही पड़ोसी मधु सूदन की फोर्ड फिगो कार में आग लगा दी। आरोप है कि रोहित शहर में चेन स्नेचिंग की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। आठ मरला निवासी मधु सूदन ने बताया कि उसकी जाटल रोड पर मेहता फर्नीचर के नाम से दुकान है। मंगलवार शाम को उसके घर पर कीर्तन था। आरोप लगाया कि पड़ोसी रोहित शराब के नशे में कीर्तन में आया और डीजे वालों के साथ मारपीट की। उन्होंने रोहित को पकड़ने का प्रयास किया तो वह घर से पिस्तौल ले आया और उन पर गोली चलाने की कोशिश की। गनीमत रही कि पिस्तौल नहीं चली।
विज्ञापन


उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से रोहित को पकड़कर आठ मरला चौकी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस रोहित को ले गई, लेकिन वह कुछ ही देर में पुलिस की गिरफ्तर से भाग निकला। मधु सूदन ने आरोप लगाया कि रोहित ने देर रात करीब दो बजे घर के बाहर खड़ी उनकी कार में आग लगा दी। घर से बाहर आए तो आरोपी बाइक लेकर भाग निकला। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और फायरब्रिगेड को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीर्तन में हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पहुंच गई थी। पुलिस ने रोहित को पकड़ लिया था, लेकिन कुछ देर बाद भाग निकला। रात को आठ मरला में कार में आग की सूचना मिली। लोगों ने कार में आग लगाने का आरोप रोहित पर लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
रामरतन शर्मा, प्रभारी आठ मरला चौकी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed