फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   chalan branch, head constable, hand

चालान ब्रांच में हेराफेरी का भी आरोपी था हवलदार, नहीं लगा हाथ

Fri, 02 Jun 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Fri, 02 Jun 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
 एक करोड़ की पुरानी करेंसी और एक उद्यमी के साथ 61 लाख की धोखाधड़ी में फंसा पानीपत पुलिस का हवलदार नरेश कई साल पहले पानीपत चालान ब्रांच में हुई हेराफेरी में भी आरोपी था। यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर समेत इसके ऊपर भी कार्रवाई की गई थी। सीआईए-टू को हवलदार और पट्टीकल्याणा का पूर्व सरपंच लगातार चकमा दे रहा है। पुलिस की तीन टीमे लगातार छापेमारी कर रही हैं, लेकिन वे हाथ नहीं आए हैं। दिल्ली में पुरानी करेंसी बदलकर नई देने वाले का भी अभी तक सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

सीआईए-टू की टीम ने आरोपी पुलिस हवलदार नरेश, पट्टीकल्याणा के पूर्व सरपंच संजीव और नोटबंदी में शामिल दिल्ली के सुरेंद्र नारंग को पकड़ने के लिए शुक्रवार को भी छापे मारे। हवलदार और पूर्व सरपंच की रिश्तेदारियों में भी दबिश दी। पुलिस ने सुरेंद्र नारंग के ठिकानों और नोट बदलने के मामले की तह तक जानने के लिए आरबीआई के अधिकारियों से संपर्क साधा है। पुलिस टीम को इस मामले में भी कुछ खास हासिल नहीं हुआ है। पुलिस सूत्र के अनुसार, करेंसी चेंज और धोखाधड़ी के मामले में फंसे आरोपी हवलदार नरेश का पुलिस में पहले से ही रिकार्ड खराब है। तत्कालीन एसपी सतीश बालन ने पानीपत चालान ब्रांच में बड़ी गड़बड़ी पकड़ी थी। ट्रैफिक इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार और बाकी पुलिसकर्मी चालान काटकर असल राशि को कम दिखा देते थे। इस मामले में हवलदार नरेश भी आरोपी था। एसपी ने इसमें इंस्पेक्टर समेत बाकी पर केस दर्ज करा कर विभागीय जांच खोल दी थी। हवलदार नरेश पानीपत में एक अन्य आपराधिक मामले में भी फंसा हुआ बताया जा रहा है।
विज्ञापन

यह है मामला
सीआईए-टू में तैनात एएसआई मनोज कुमार, सिपाही पुनीत व सिपाही संदीप कुमार के साथ सोमवार शाम को एक शिकायत के आधार पर सीताराम कॉलोनी समालखा में छापा मारा था। जहां गांव दातौली, गन्नौर, सोनीपत निवासी अरविंद को दो बैग के साथ काबू। बैग की तलाशी लेने पर उसने पुरानी करंसी भरी हुई थी। पुलिस ने दोनों बैगों से एक करोड़ रुपये की पुरानी करेंसी बरामद की थी। जिसमें एक-एक हजार की 80 और पांच-पांच सौ रुपये की 40 गड्डियां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पुरानी करेंसी और 61 लाख की धोखाधड़ी के मामले में हवलदार नरेश, पट्टीकल्याणा के पूर्व सरपंच संजीव की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापेमारी की है। दोनों में से कोई भी पुलिस के हाथ नहीं आया है। दिल्ली निवासी सुरेंद्र नारंग की भी तलाश की जा रही है। इस मामले में आईबीआई के अधिकारियों से भी संपर्क किया गया है।
सतीश कुमार, प्रभारी, सीआईए-टू, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed