{"_id":"58dab3d94f1c1b477763f6b8","slug":"car-accident-auto-blast-two-ded","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़े, दो की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़े, दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जीटी रोड के सिवाह ओवरब्रिज पर दिल्ली-पानीपत लेन पर ओवर स्पीड होंडा सिटी कार ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण भी कि ऑटो के परखचे उड़ गए। इसके बाद अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ गई और धू-धूकर जलने लगी। भीषण टक्कर से ऑटो चालक सहित तीन लोग ओवरब्रिज से नीचे गिर गए। हादसे मेें एक महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक महिला को गंभीर हालत में खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया गया। कार में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा और डीएसपी मुख्यालय जगदीप दूहन मौके पर पहुंचे और हादसे के बाद लगे जाम को खुलवाया। कार सवार लोगों के बारे में देर रात तक पता नहीं चल सका था। हादसे के बाद जीटी रोड की लेन पर करीब एक घंटे जाम लगा रहा।
पुलिस के अनुसार चुलकाना निवासी सोनू ऑटो चलाता है। वह रोजाना की तरह अपने ऑटो में दीवाना रोड स्थित एक फैक्ट्री से श्रमिकों को लेकर पानीपत आ रहा था। उसमें कुल पांच लोग सवार थे। इनमें दो महिलाएं थीं। वह मंगलवार की शाम को ऑटो में श्रमिकों को लेकर पानीपत आ रहा था। ऑटो सिवाह ओवरब्रिज पर चढ़ने लगा तो दिल्ली की तरफ से आ रही एक होंडा सिटी कार ने पीछे से ऑटो कोक जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे ऑटो डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में एक महिला ऑवरब्रिज की दीवार और ऑटो के बीच में फंस गई। ऑटो चालक सोनू और एक अन्य युवक ओवरब्रिज से नीचे गिर गए। टक्कर के बाद अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़कर जलने लगी। जबरदस्त टक्कर से ऑटो के भी परखच्चे उड़ गए। हादसे में मीना देवी (45) निवासी गांव सिवाह और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में ऑटो चालक सोनू, जाटल रोड निवासी लख्मी, शलीम, अजय, गांव सिवाह निवासी बबिता, अमनदीप और लवेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जीटी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। बबीता की हालत गंभीर होने पर उन्हेें खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया गया। घायलों में अमनदीप और लवेश को कार सवार माना जा रहा है, लेकिन उनकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
जीटी रोड पर लगा जाम
जीटी रोड ओवरब्रिज पर हादसे के बाद यातायात थम गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हादसे की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कार में लगी आग बुझाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और ऑटो को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों मृतकों के शवों को शवगृह में रखवा दिया गया।
विज्ञापन
ओवर स्पीड ले रही जान
जीटी रोड समेत दूसरे मार्गों पर वाहन ओवर स्पीड में चल रहे हैं। कार चालक जल्दी में रहते हैं और गाड़ी 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तक पर दौड़ाते हैं। मंगलवार शाम को सिवाह ओवरब्रिज पर हुए हादसे की वजह भी कार की ओवरस्पीड बताई जा रही है। बाबरपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि ओवर स्पीड पर हर रोज चालान किए जा रहे हैं, लेकिन लोग मान नहीं रहे।
तीन थानों और चार चौकियों की पुलिस पहुंची
जीटी रोड सिवाह ओवरब्रिज पर कार और ऑटो की टक्कर के बाद कार में आग लगने की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा और डीएसपी मुख्यालय जगदीप दूहन भी मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही थाना चांदनी बाग, थाना शहर और ट्रैफिक थाना बाबरपुर प्रभारी के साथ ही थाना चांदनी बाग के अंतर्गत आने वाली चारों चौकियों के प्रभारी भी पहुंच गए। गाड़ी की आग बुझाने के बाद उसे चेक किया गया। इसके बाद ही अधिकारियों की धड़कन कुछ कम हुई। माना जा रहा था कि गाड़ी सवार कार मेें जिंदा जल गए हैं।
जीटी रोड सिवाह ओवरब्रिज पर होंडा सिटी कार और ऑटो की टक्कर हो गई। इसमें एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए है। पुलिस ने दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया। इस मामले में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जसपाल सिंह, प्रभारी, थाना चांदनी बाग पानीपत।