फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Businessman Cushed To Death In Kothi Dispute In Panipat

कोठी विवाद में कुचल कर हत्या: रंजिशन मारी थी टक्कर,गर्दन धड़ से अलग,परिजनों ने दिया धरना

Mon, 19 Jun 2023 01:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 19 Jun 2023 01:16 AM IST
सार

परिजन कार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल में ही धरने पर बैठ गए,एसएचओ के आश्वासन पर शव उठाया। परिजनों का आरोप  है कि  रात को थाने में गाड़ी पर खून और मास के लोथड़े लगे थे, सुबह तक सबूत मिटाए गए। वहाीं पुलिस बोली  कि गाड़ी पर लगा खून कुत्ते चाट गए, गाड़ी को पुलिस उठाकर लाई है। 

विज्ञापन
Businessman Cushed To Death In Kothi Dispute In Panipat
एक्टिवा हुई बुरी तरह से क्षतिग्रस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में केमिकल कारोबारी सतीश जिंदल की शनिवार रात को सेक्टर-25 में हनुमान चौक पर शनिवार रात कार चालक ने कोठी विवाद में रंजिशन टक्कर मारकर हत्या की थी। जिससे गर्दन धड़ से अलग हो गई थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में भी हत्या नजर आ रही है। पुलिस ने रविवार सुबह तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया तो परिजनों ने सामान्य अस्पताल से शव उठाने से इंकार कर दिया। वे आरोपी पर हत्या का मुकदमा और उसकी गिरफ्तारी मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया तो परिजन आरोपी गिरफ्तारी पर अड़े रहे।

विज्ञापन


एसएचओ मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिवार को निष्पक्ष जांच और जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजनों ने शव उठाया और अंतिम संस्कार किया। सेक्टर 25 पार्ट-2 निवासी कर्ण जिंदल ने बताया कि उसके पिता सतीश जिंदल (54) केमिकल कारोबारी मे। वह साथ में प्रॉपर्टी का भी काम करते थे।
विज्ञापन


उनका सेक्टर 11 की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी उदित मित्तल के साथ कोठी को लेकर लेन-देन चल रहा था। उसके पिता ने बताया था कि उदित उसे कई दिनों से फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। शनिवार को सुबह भी उसने पिता को फोन किए और मिलने की बात कही। शनिवार शाम भी उदित ने फोन कर 10 मिनट मिलने के लिए बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता शाम करीब साढ़े छह बजे घर से खाना खाकर एक्टिवा पर निकल गए थे। उन्होंने 10 मिनट में लौटने की बात कही। काफी समय बाद उसके पिता नहीं लौटे। उसने अपने छोटे भाई प्रिंस के फोन से पिता को फोन किया तो वह घबराए हुए व डरे हुए थे। पिता ने कहा कि उदित ने उसे बहुत भला बुरा कहा और उसके साथ कहासुनी की। अब वह उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।

वह स्कूटी पर अपने घर के लिए निकल चुका है, लेकिन उदित अपनी गाड़ी चढ़ाने के लिए मोड़ रहा है। पिता की इतनी बात सुनकर वह घर से निकल गया। वह सेक्टर 25 में तलाशने के बाद जब हनुमान चौक पर पहुंचा तो उसके सामने आरोपी उदित ने इनोवा कार से उसके पिता की स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी और उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे उसके पिता की गर्दन धड़ से अलग हो गई। उदित ने उसे कहा कि तुम्हारे पिता ने मेरी बात नहीं मानी, इसलिए उसे सबक सिखाया है।

परिजनों का आरोप, पुलिस ने सबूत मिटाए
परिजनों ने आरोप लगाया कि शनिवार रात को इनोवा कार पर मांस के टुकड़े लगे हुए थे। नंबर प्लेट में भी मांस फंसा हुआ था। यहां तक जिस खंभे में गाड़ी टकराई, उस पर भी मांस के टुकड़े लगे थे। रात को गाड़ी थाने में खड़ी करा दी थी, लेकिन सुबह देखा तो गाड़ी पूरी तरह से साफ थी। आरोप है कि पुलिस ने पानी से गाड़ी को साफ करार सबूत मिटवा दिए। वहीं पुलिस का तर्क है कि रात को गाड़ी थाने के बाहर खड़ी थी, इसलिए आवारा कुत्ते उसको चाट गए।

भाजपा व कांग्रेसी नेता अस्पताल पहुंचे
सामान्य अस्पताल में सुबह भाजपा मेयर अवनीत कौर के पिता सरदार भूपेंद्र सिंह पहुंचे। उसके बाद कांग्रेसी नेता संजय अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी और साथ खड़े होकर कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया। वहीं उनके बाद कांग्रेसी नेता वीरेंद्र बुल्लेशाह मौके पर पहुंचे और परिवार को आश्वासन दिया।बॉक्स

हादसे के वक्त कार में विदेशी लड़की और एक युवक होने का आरोप
जजपा के शहरी अध्यक्ष सोहन लाल बठला ने आरोप लगाया कि हादसे के वक्त मौके पर कार में सुमित मित्तल और एक विदेशी लड़की भी थी। जो रसियन लग रही थी। आरोप है कि वह भी इस हत्या में शामिल है। उन्होंने बाकी दो को भी इस मुकदमे शामिल करने की मांग की। थाना प्रभारी ने इस पर भी उनको आश्वासन दिया।

इस वजह से की हत्या
मृतक सतीश के छोटे भाई अनिल जिंदल ने बताया कि एक साल पहले ढाई करोड़ रुपये में कोठी उदित जिंदल को बेची थी। उसके दस्तावेज पूरे नहीं हो पाए थे। एक साल बाद अब जमीन की कीमत बढ़ गई तो सतीश अब कोठी को वापस लेने की इच्छा जता रहे थे। दो दिन पहले उनका पैसों का लेन-देन भी हुआ था। शनिवार को उनकी फोन पर बहस हुई थी। रात को रंजिशन उदित ने हत्या कर दी।

बेटे ने एसएचओ से हाथ जोड़ लगाई न्याय की गुहार
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजन सामान्य अस्पताल में धरने पर बैठे गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने पुलिस पर मिलीभगत के आरोप लगाए। कहा कि आरोपी सरेआम घूम रहा है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। एसएचओ मौके पर पहुंचे। बेटे ने हाथ जोड़कर इंसाफ की गुहार लगाई, जिस पर एसएचओ ने उन्हें जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।


ऐसे चला घटनाक्रम
9ः00 ः सामान्य अस्पताल में परिजन इकट्ठा होना शुरू हुए।
10ः00ः परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की
11ः00ः मुकदमा दर्ज न होने पर परिजनों ने शव उठाने से इंकार किया
11ः20ः पूर्व मेयर सरदार भूपेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे
12ः00ः रिटायर्ड जज अस्पताल पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी
12ः40ः जांच अधिकारी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को हत्या की एफआईआर कॉपी सौंपी
01ः26ः परिजनों ने गिरफ्तारी न होने पर हंगामा शुरु किया
01ः37ः परिजन अस्पताल में शव गृह के बाहर धरने पर बैठे, 10 मिनट प्रदर्शन किया
01ः42ः एसएचओ सुनील अस्पताल पहुंचे और परिवार को आश्वासन दिया
02ः04ः शव उठाया और संस्कार के लिए ले गए।

परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी उदित पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है, पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का आरोप है कि हादसे के वक्त एक युवक और एक युवती भी गाड़ी में थी। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करेगी। - इंस्पेक्टर सुनील कुमार, प्रभारी, चांदनीबाग थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed