फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   brother of the INLD district president was murdered in Panipat; the incident took place on December 27.

Haryana Crime: पानीपत में इनेलो जिला अध्यक्ष के भाई की हत्या, 27 दिसंबर से था लापता

Sun, 04 Jan 2026 03:11 PM IST
नवीन दलाल माइ सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माइ सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 04 Jan 2026 03:11 PM IST
सार

पानीपत में इनेलो के जिला अध्यक्ष के भाई की हत्या की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। हत्या की जानकारी सामने आने के बाद मृतक के घर पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए हैं। 

विज्ञापन
brother of the INLD district president was murdered in Panipat; the incident took place on December 27.
घर पर पहुंचे लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत में इनेलो के जिला अध्यक्ष के भाई की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या 27 दिसंबर को ही कर दी गई थी, जिसके बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया था। पुलिस ने रविवार दोपहर को परिजनों को हत्या की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। 

विज्ञापन


पुलिस आठ दिनों से कर रही थी तलाश 

बता दें कि इनेलो के जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी के भाई जयदीप राठी बीते 27 दिसंबर से लापता थे। पुलिस आठ दिन से चार राज्यों की खाक छान रही थी। यमुनानगर, पंचकूला, पंजाब, हिमाचल, यूपी और उत्तराखंड में दबिश दी गई, इसके बावजूद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिससे भी कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा। 
विज्ञापन




जमीनी विवाद में हुआ अपहरण 

जयदीप राठी की कार से उनकी लाइसेंसी पिस्तौल भी गायब मिली थी। जयदीप राठी के बेटे ने पानीपत के थाना सेक्टर 13-17 में गुमशुदगी दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। परिजनों ने फिर से शिकायत देकर पुलिस को बताया कि कुछ आरोपियों ने जमीनी विवाद में उनका अपहरण किया है। परिजनों ने सीसीटीवी कैमरे की एक फुटेज भी पुलिस को सौंपी थी। पुलिस प्रकरण में अपहरण की धारा जोड़ दी और मामले की तफ्तीश सीआईए-1 की टीम को सौंपी थी। वहीं, रविवार को पुलिस ने उनकी हत्या की पुष्टि की है। वहीं, इनेलो जिला अध्यक्ष जयदीप राठी भावुक हो गए। उन्होंने कहा मेरा भाई अब हमारे बीच नहीं रहा। उसकी हत्या कर दी गई है लेकिन अभी तक हमें शव नहीं मिल पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed