{"_id":"640b53c16ccccc11840ce374","slug":"body-of-woman-found-in-babarpur-railway-quarter-in-panipat-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: बाबरपुर रेलवे क्वार्टर में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका, पति फरार, पोस्टमार्टम में खुलेगा राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: बाबरपुर रेलवे क्वार्टर में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका, पति फरार, पोस्टमार्टम में खुलेगा राज
Fri, 10 Mar 2023 09:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 10 Mar 2023 09:28 PM IST
सार
ठेकेदार ने जाकर देखा तो महिला का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। पति मौके से फरार है। शनिवार कोशव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में बाबरपुर रेलवे क्वार्टर में एमपी की करीब 19 वर्षीय महिला का शव मिलने से एक बार फिर क्षेत्र में हडकंप मच गया है। रेलवे ठेकेदार ने महिला का शव देख पुलिस को सूचना दी। सदर थाना और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने काफी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा। महिला की पति फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार निजामपुर निवासी राजेंद्र चहल रेलवे विभाग का सिविल ठेकेदार है। ठेकेदार के पास लेबर के रूप में मध्यप्रदेश के दमोह जिला के गांव मौथ निवासी अजय और उसकी पत्नी बैजंति बाई काम करते थे। वह बाबरपुर में रेलवे के खाली पड़े क्वार्टर में रहते थे। ठेकेदार राजेंद्र चहल ने बताया कि डेढ माह पहले ही वह गांव से लौटे थे।
विज्ञापन
बुधवार को फाग वाले दिन उनको उनको आखिरी बार देखा गया था। शुक्रवार को उन्हें लेबर से कुछ काम कराना था, इसलिए वह अजय को दोपहर करीब तीन बजे बुलाने के लिए उनके क्वार्टर पर गया था, वह जैसे ही अंदर गया तो उसकी पत्नी बैजंति बाई जमीन पर मृत पड़ी थी। अजय मौके से फरार था। उसने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
पड़ोसी बोलेः फाग वाले दिन शाम चार बजे देखा था
शव मिलने के बाद पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की, जिसमें पड़ोसियों ने बताया कि फाग वाले दिन सुबह से दोनों पति-पत्नी पर्व मना रहे थे, एक दूसरे को रंग लगा रहे थे। शाम चार बजे तक उन्हें आखिरी बार देखा गया, लेकिन उसके बाद वह नहीं दिखे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है, शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल जाएगा कि महिला की मौत कैसे हुई। वहीं दूसरी तरफ महिला के परिजनों की भी तलाश शुरू कर दी है। - राम निवास सिंह, प्रभारी, सदर थाना