फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BJP, Leader, Loot, Cash, Pistol, Crime, Panipat, Haryana

भाजपा नेता के गैस एजेंसी गोदाम से 50 हजार रुपये की लूट

Sun, 05 Jun 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
BJP, Leader, Loot, Cash, Pistol, Crime, Panipat, Haryana
लूट - फोटो : ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। जाट आरक्षण आंदोलन की आहट को लेकर तैनात सुरक्षाकर्मियों को धता बताते हुए शनिवार दोपहर तीन बदमाश भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा के बबैल रोड स्थित गैस एजेंसी गोदाम से पिस्तौल का भय दिखकर 50 हजार रुपये लूट ले गए। पांच मिनट में वारदात को अंजाम देने के दौरान बदमाशों ने भाजपा नेता के छोटे भाई के सिर पर पिस्तौल की बट से दो वार किए। वारदात बलजीत नगर पुलिस नाका चौकी से महज पांच सौ मीटर दूर हुई। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गैस एजेंसी के वार्ड ब्वॉय दीनानाथ कॉलोनी निवासी विश्वास ने बताया कि वह शनिवार दोपहर डेढ़ बजे सिलेंडरों की डिलीवरी देकर गोदाम पर आया था। वह गोदाम के कैशियर एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा के भाई बलदेव सलूजा के पास बैठ गया। बलदेव के पास कैश से भरा बैग था। अचानक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश गोदाम में आए।
विज्ञापन


एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दो युवक हाथ में पिस्तौल लेकर उनके पास आए। बदमाशों ने उसे चुपचाप बैठने की धमकी दी और बलदेव सलूजा के सिर पर पिस्तौल की बट से वारकर उसके हाथ से 50 हजार रुपये से भरा बैग छीनकर भाग निकले। उन्होंने बदमाशों का बाइक से पीछा भी किया, लेकिन बदमाश हथियार लहराते हुए भाग निकले। वारदात की सूचना पर डीएसपी दलबीर सिंह और एसएचओ सुरेश कुमार भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश को पकड़ा तो दबाया ट्रिगर, नहीं चली गोली
कैश से भरा बैग लेकर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों का घायल बलदेव व विश्वास ने पीछा किया। विश्वास ने बदमाशों को ईंट भी मारी। ईंट लगते ही बदमाशों की बाइक गिर गई। बाइक गिरने के बाद उन्होंने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। विश्वास ने बताया कि बलदेव ने एक बदमाश का हाथ पकड़ लिया था। बदमाश ने पकड़े जाने के डर से ट्रिगर दबा दिया, लेकिन गोली नहीं चल सकी।
ट्रिगर दबने के बाद वह दोनों घबरा गए। बदमाश बाइक पर सवार होकर गांव बबैल की तरफ फरार हो गए। बाइक से गिरने के बाद बदमाश दो मिनट तक संभल भी नहीं पाए थे।
अगर लोग साहस दिखाते तो बदमाशों को पकड़ा जा सकता था। बदमाश भारी भीड़ के कारण डर गए थे।

आठ साल पहले भी हुई थी लूट
भाजपा नेता की गैस एजेंसी के गोदाम पर आठ साल पहले भी दो लाख रुपये की लूट हुई थी। बदमाशों ने कैशियर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर वारदात को अंजाम दिया था। बाद में पुलिस ने बदमाशों को पकड़ लिया था।

..नहीं लगवाए सीसीटीवी कैमरे
आठ साल पहले लूट होने के बाद भी गोदाम के मालिक ने गोदाम में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवाए। सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से पुलिस के लिए बदमाशों को पकड़ना मुश्किल हो गया है। पुलिस ने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष को गोदाम में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की सलाह दी है।

पचास हजार रुपये था कैश
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गजेंद्र सलूजा ने बताया कि दोपहर तक का 50 हजार रुपये कैश एकत्रित हुआ था। बदमाश बैग छीनकर फरार हो गए। बदमाश पिस्तौल के बट से उनके भाई को घायल भी कर गए। उन्होंने अपने भाई बलदेव को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है।


वर्जन
बबैल रोड स्थित गैस गोदाम में डेढ़ बजे लूट की सूचना मिली थी। वे पुलिसबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। बदमाशों की संख्या तीन बताई गई है। बदमाशों ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा के भाई को पिस्तौल का बट मारकर घायल भी कर दिया। पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी।
दलबीर सिंह, डीएसपी थाना शहर क्षेत्र पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed