फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   bijli,aandhi,pole,people,water

आफत लेकर आई तूफान-बारिश, बिजली और पानी को तरसे लोग

Mon, 22 May 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Mon, 22 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
तेज तूफान और बारिश ने हाली की नगरी के निवासियों को हिला दिया। तूफान से थर्मल के पास बिजली का टावर टेढ़ा हो गया। साथ ही पेड़ गिरने से जिले के 135 फीडर बंद हो गए। इससे पूरा जिला अंधेरे में डूब गया। बिजली निगम की टीमें दस घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं कर सकीं। इससे शाम के समय लोग बिजली के साथ ही पानी को भी तरस गए। शहर के वीर भवन चुंगी के पास बिजली के दो पोल टूटकर गिर गए। बबैल रोड स्थित शिवनगर में लालचंद का मकान गिर गया। तूफान के दौरान हुए एक सड़क हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन

जिले में रविवार शाम को 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान ने आधे घंटे में ही जिले के निवासियों के लिए मुसीबतें खड़ी कर दीं। आधे घंटे में सनौली, छाजपुर, मतलौडा, इसराना, बाबरपुर, जाटल, हुडा के सेक्टर 11-12  सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में पेड़ टूटकर बिजली लाइनों पर गिर गए। इससे बिजली के तार टूट गए और बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई। हालांकि, रविवार शाम को शुरू हुए तूफान के दौरान ही पावर हाउस से जिले की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। तूफान रुको तो बारिश शुरू हो गई। आसमान में बिजली कड़कने लगी। बिजली आपूर्ति ध्वस्त होने के कारण बिजली निगम की सब डिविजनों के अनुसार पेट्रोलिंग के लिए टीम निकल पड़ी। इस दौरान लाइनों का निरीक्षण किया गया। सनौली रोड सब डिविजन के अंतर्गत आने वाले 36 फीडरों में से रविवार आठ बजे तक सिर्फ 15 फीडर ही चालू हो सके। सेक्टर 11-12, जीसी गुप्ता अस्पताल के सामने और सद्भावना परिवार के सामने बिजली लाइनों पर गिरे पेड़ों को हटाने के साथ ही आपूर्ति बहाल करने में अधिकारी लगे रहे। मॉडल टाउन सब डिविजन के अंतर्गत 27 फीडरों में इलेवन केवी के न्यू मॉडल टाउन फीडर और जाटल के 33 केवी की लाइन पर दो पेड़ गिर गए। एसडीओ अश्विनी कौशिक ने निगम की टीम के साथ मिलकर पेड़ों को हटवाया और बिजली आपूर्ति चालू कराई। रात तक 27 फीडरों में से 19 फीडरों की सप्लाई चालू कर दी गई। आठ फीडरों पर रात में भी काम चल रहा था। छाजपुर अर्बन के 10 फीडरों में से सिर्फ चार फीडर ही चालू किए गए। किला सब डिविजन के 11 फीडरों में से वीरभवन चुंगी के पास अचानक दो पोल टूटे गए। इससे आधा तहसील कैंप और किला क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा। बिजली के पोल को देर तक ठीक किया जा रहा था। वीरभवन चुंगी के पास बड़ा हादसा भी टल गया। मतलौडा, समालखा के अधिकतर फीडरों पर पेड़ गिरने के कारण उन्हें बंद करना पड़ा। बिजली निगम के अधिकारी रविवार देर रात तक बिजली सप्लाई चालू कराने के प्रयास कर रहे थे। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जिले में कुछ ही स्थानों पर बिजली आपूर्ति चालू हो पाई।
विज्ञापन

पेट्रोलिंग के बाद किया ट्राई, फिर आया फाल्ट
तूफान और बारिश के साथ ही बिजली लाइनों में फाल्ट का सिलसिला शुरू हो गया है। तूफान और बारिश थमने के बाद निगम की टीम ने पेट्रोलिंग शुरू कर दी। कई स्थानों पर पेट्रोलिंग के बाद लाइन चालू करने के लिया ट्राई लिया गया तो उनमें फिर से फॉल्ट आ गया। सनौली रोड सब डिविजन में तो केबल ही पंक्चर हो गई। मॉडल टाउन सब डिविजन के अंतर्गत हाली पार्क फीडर देर रात तक ठप रहा। इससे कई कॉलोनियों में अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 डिग्री लुढ़का तापमान
पिछले कई दिनों से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही थी। जिले का तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के करीब चल रहा था। रविवार शाम साढ़े चार बजे अचानक मौसम ने करवट ली। इसके बाद तापमान लुढ़कर कर अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री पर आ गया। दस डिग्री तक तापमान गिर जाने से लोगों ने को राहत महसूस हुई। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि रविवार को मौसम में आए बदलाव के चलते अगले दो-तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे।
15 मिनट की बारिश बनी परेशानी
इसराना। इसराना में रविवार शाम को आए तूफान के बाद करीब 15 मिनट तक हुई बारिश मुसीबतें लेकर आई। इसराना क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली लाइनों पर पेड़ गिर गए। इससे कस्बे के अधिकतर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
पानीपत में सबसे ज्यादा दस एमएम बारिश
तेज तूफान के साथ शाम के वक्त बारिश भी आई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पानीपत में सबसे ज्यादा दस एमएम, समालखा में पांच, इसराना में चार और बापौली में एक एमएम बारिश दर्ज की गई।


रविवार को आए तूफान और बारिश के कारण बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी। बारिश थमने के बाद लाइनों को देखने के लिए पेट्रोलिंग की गई। उसके बाद ट्राई ली गई। अधिकतर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति कुछ ही देर बाद शुरू कर दी गई। कुछ स्थानों पर लाइनों को ठीक किया जा रहा है।
अश्विनी कौशिक, एसडीओ, मॉडल टाउन सब डिविजन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed