फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   auto driver, sucied, poision, police case file, panipat

ऑटो चालक ने जहर निगल दी जान

Thu, 27 Apr 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो पानीपत
ब्यूरो पानीपत Updated Thu, 27 Apr 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
auto driver, sucied, poision, police case file, panipat
पोस्टमार्टम हाउस पहंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राजीव कॉलोनी निवासी ऑटो चालक ने पड़ोसी द्वारा दी गई जान से मारने व लड़की को उठा ले जाने की धमकी से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। ऑटो चालक को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बुधवार सुबह डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने पैसे देने के बाद भी कई घंटे तक कागजात नहीं दिए। सूचना पर पहुंची किला चौकी पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पड़ोसी पर आत्महत्या के लिए विवश करने संबंधी धारा के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।    
विज्ञापन

   
राजीव कॉलोनी निवासी जोनी (38) ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। बताया जा रहा है कि जोनी मंगलवार शामऑटो लेकर उग्रा खेड़ी की तरफ गया हुआ था। उग्रा खेड़ी मोड़ पर ऑटो में ही उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद उसने सोनीपत हुडा सेक्टर-12 निवासी अपनी मौसी के लड़के पुनीत के पास फोन किया और बताया कि उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। पुनीत ने घर पर फोन कर इसकी जानकारी दी और वह भी पानीपत के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन


जोनी के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले राजा पर आरोप लगाया कि उसने जोनी को जान से मारने और उसकी 15 साल की लड़की को जबरन उठा ले जाने की धमकी दी थी। चार दिन पहले वह लड़की को अपने साथ ले भी गया था। करीब चार घंटे बाद लड़की को देवी मंदिर पार्क से बरामद किया गया। इस घटना के बाद से जोनी मानसिक रूप से परेशान था। मंगलवार को उसने इसी परेशानी के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने इस मामले में परिजनों के बयान के आधार पर राजा के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो चलाकर कर रहा था गुजर बसर      
तीन भाइयों में सबसे छोटे जोनी को तीन बच्चे हैं। दो लड़कियां व एक लड़का। बड़ी लड़की 15 साल की है और छोटा बेटा सात साल का है। जोनी ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।


राजीव कॉलोनी निवासी जोनी के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले राजा पर जान से मारने की धमकी व लड़की को उठाने के आरोप लगाए हैं। परिजनों के बयान के आधार पर राजा के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।      
वीरेंद्र सिंह, प्रभारी, किला चौकी, पानीपत।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed