फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   atm tfieves reached rohtak by link road

एटीएम उखाड़कर लिंक सड़कों से रोहतक पहुंचे थे चोर

Mon, 30 Nov 2015 11:43 PM IST
एटीएम उखाड़कर लिंक सड़कों से रोहतक पहुंचे थे चोर
एटीएम उखाड़कर लिंक सड़कों से रोहतक पहुंचे थे चोर Updated Mon, 30 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन

जाटल रोड स्थित एसबीआई बैंक के 16 लाख रुपये से भरे  एटीएम को उखाड़कर चोर लिंक सड़कों से होकर रोहतक पहुंचे थे।

विज्ञापन


चोरों को इस बात का अंदेशा था कि सड़क पर गाड़ी दौड़ाने पर वे पुलिस के हत्थे चढ़ सकते हैं। चोरों को इस बात का भी अंदाजा था कि सड़क के रास्ते रोहतक जाते हुए उनकी गाड़ी डाहर और रोहतक टॉल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो सकती हैं।

इसलिए उन्होंने रोहतक पहुंचने के गांवों की  लोकल सड़कों का सहारा लिया।

रोहतक  पुलिस ने रविवार दोपहर एटीएम के कलपुर्जे बरामद किए। पुलिस ने एक चोर को सिंघपुरा रोड, रोहतक से एटीएम मशीन काटते हुए हिरासत में लिया। रोहतक पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन


जाटल रोड स्थित एसबीआई को एक ही साल के अंदर दूसरी बार गाड़ी से टोचन कर उखाड़ा गया। पहले चोरों ने एटीएम से 27 लाख चोरी किए और अब 16 लाख।

मॉडल टाउन पुलिस ने चोरों की स्कोरपियों गाड़ी का थोड़ी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन शातिर चोर पुलिस को गच्चा देने में कामयाब रहे। पुलिस आरोपी से 22 जनवरी को इसी एटीएम में हुई 27 लाख की चोरी के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को उम्मीद है कि दोनों वारदात में ये ही आरोपी शामिल हो सकते है। 22 जनवरी और 29 नवंबर की वारदात में काफी समानताएं है।

पुलिस ने डाहर स्थित टोल की सीसीटीवी फुटेज देखी, लेकिन यहां पर उक्त नंबर की कोई गाड़ी रोहतक की तरफ नहीं निकली। माना जा रहा है कि चोर लोकल रास्तों से होकर रोहतक तक पहुंचे।


पुलिस  लाखों रुपये  की चोरी के बारे में पूछताछ करने में जुटी
रोहतक पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर एटीएम चोर गांव पोली, जींद निवासी विनय ने बताया कि उन्होंने एटीएम को गाड़ी से टोचन कर उखाड़ा था।

पुलिस ने उनका पीछा भी किया लेकिन वह पानीपत से भागने में सफल रहे। रोहतक आकर उन्होंने शुनशान स्थान पर एटीएम मशीन को काटने की कोशिश भी की।

लेकिन उनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वर्जन
वारदात के बाद उन्होंने डाहर और रोहतक पुलिस ने रोहतक के टॉल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है।

फुटेज में चोरों की कोई हरकत कैद नहीं हुई है। चोरों को इस बात का पता था कि अगर वह मुख्य सड़क से जाएगें तो वह पुलिस के हाथ लग सकते है। इसलिए चोरों ने रोहतक पहुंचने के लिए गांव की लिंक सड़को का प्रयोग किया था। वह क्षेत्र में पुलिस की गस्त को और अधिक दुरस्त करेंगे।
आत्मा राम, डीएसपी मॉडल टाउन क्षेत्र पानीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed