{"_id":"2610a511fb0c20442d045c4791424492","slug":"atm-tfieves-reached-rohtak-by-link-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम उखाड़कर लिंक सड़कों से रोहतक पहुंचे थे चोर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम उखाड़कर लिंक सड़कों से रोहतक पहुंचे थे चोर
एटीएम उखाड़कर लिंक सड़कों से रोहतक पहुंचे थे चोर
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाटल रोड स्थित एसबीआई बैंक के 16 लाख रुपये से भरे एटीएम को उखाड़कर चोर लिंक सड़कों से होकर रोहतक पहुंचे थे।
विज्ञापन
चोरों को इस बात का अंदेशा था कि सड़क पर गाड़ी दौड़ाने पर वे पुलिस के हत्थे चढ़ सकते हैं। चोरों को इस बात का भी अंदाजा था कि सड़क के रास्ते रोहतक जाते हुए उनकी गाड़ी डाहर और रोहतक टॉल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो सकती हैं।
इसलिए उन्होंने रोहतक पहुंचने के गांवों की लोकल सड़कों का सहारा लिया।
रोहतक पुलिस ने रविवार दोपहर एटीएम के कलपुर्जे बरामद किए। पुलिस ने एक चोर को सिंघपुरा रोड, रोहतक से एटीएम मशीन काटते हुए हिरासत में लिया। रोहतक पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
जाटल रोड स्थित एसबीआई को एक ही साल के अंदर दूसरी बार गाड़ी से टोचन कर उखाड़ा गया। पहले चोरों ने एटीएम से 27 लाख चोरी किए और अब 16 लाख।
मॉडल टाउन पुलिस ने चोरों की स्कोरपियों गाड़ी का थोड़ी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन शातिर चोर पुलिस को गच्चा देने में कामयाब रहे। पुलिस आरोपी से 22 जनवरी को इसी एटीएम में हुई 27 लाख की चोरी के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को उम्मीद है कि दोनों वारदात में ये ही आरोपी शामिल हो सकते है। 22 जनवरी और 29 नवंबर की वारदात में काफी समानताएं है।
पुलिस ने डाहर स्थित टोल की सीसीटीवी फुटेज देखी, लेकिन यहां पर उक्त नंबर की कोई गाड़ी रोहतक की तरफ नहीं निकली। माना जा रहा है कि चोर लोकल रास्तों से होकर रोहतक तक पहुंचे।
पुलिस लाखों रुपये की चोरी के बारे में पूछताछ करने में जुटी
रोहतक पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर एटीएम चोर गांव पोली, जींद निवासी विनय ने बताया कि उन्होंने एटीएम को गाड़ी से टोचन कर उखाड़ा था।
पुलिस ने उनका पीछा भी किया लेकिन वह पानीपत से भागने में सफल रहे। रोहतक आकर उन्होंने शुनशान स्थान पर एटीएम मशीन को काटने की कोशिश भी की।
लेकिन उनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वर्जन
वारदात के बाद उन्होंने डाहर और रोहतक पुलिस ने रोहतक के टॉल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है।
फुटेज में चोरों की कोई हरकत कैद नहीं हुई है। चोरों को इस बात का पता था कि अगर वह मुख्य सड़क से जाएगें तो वह पुलिस के हाथ लग सकते है। इसलिए चोरों ने रोहतक पहुंचने के लिए गांव की लिंक सड़को का प्रयोग किया था। वह क्षेत्र में पुलिस की गस्त को और अधिक दुरस्त करेंगे।
आत्मा राम, डीएसपी मॉडल टाउन क्षेत्र पानीपत