पानीपत: लैब में शराब पीने वालों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार, तीन डॉक्टरों की कमेटी ने सुबूत किए एकत्रित, गाज गिरनी तय
बुधवार शाम को लैब के रिपोर्टिंग रूम में चार स्वास्थ्य कर्मचारी शराब पी रहे थे। इनमें अहर सीएचसी का एक कर्मचारी व तीन कर्मचारी सिविल अस्पताल के थे। इन तीनों की शराब पीते हुए वीडियो वायरल हुई थी। यहां पर शराब की बोतल, सोडा की बोतल व नमकीन मिली थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल अस्पताल की लैब के रिपोर्टिंग रूम में शराब पीने वाले चार स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ कमेटी ने जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है। शुक्रवार को कमेटी जांच रिपोर्ट पीएमओ की टेबल पर रखेगी। कमेटी के अनुसार चारों पर गाज गिरना तय है। इनके खिलाफ कमेटी ने पर्याप्त सबूत एकत्रित किए हैं। कमेटी ने जांच रिपोर्ट में वीडियो, शराब की बोतल, सोडा व नमकीन के पैकेट को कंपाइन किया है।
पीएमओ ने इस संबंध में सिविल सर्जन को भी अवगत कराया है, क्योंकि शराब पीने वालों में तीन बाहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत लैब टैक्निशयन थे। पीएमओ ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि जो भी अस्पताल में अनुशासनहीनता करता पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की जांच एसएमओ डॉ. श्यामलाल व डिप्टी एमएस डॉ. अमित पोरिया कर रहे हैं। उनकी ओर से सिटी थाना पुलिस में चारों कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत भी दी गई है।
विदित है कि बुधवार शाम को लैब के रिपोर्टिंग रूम में चार स्वास्थ्य कर्मचारी शराब पी रहे थे। इनमें अहर सीएचसी का एक कर्मचारी व तीन कर्मचारी सिविल अस्पताल के थे। इन तीनों की शराब पीते हुए वीडियो वायरल हुई थी। यहां पर शराब की बोतल, सोडा की बोतल व नमकीन मिली थी। पीएमओ डॉ. संजीव ग्रोवर ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे।
आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाए गए हैं। वीडियो में पहचान हो रही है। वीरवार को छुट्टी थी। इसलिए रिपोर्ट नहीं मिली है। तीन डॉक्टरों की कमेटी शुक्रवार को उनको रिपोर्ट सौंपेगी, रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। - डॉ. संजीव ग्रोवर ,पीएमओ सिविल अस्पताल