फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused of raping a girl in Panipat of Haryana confesses his crime

आरोपी का कबूलनामा: नशे में किया था बच्ची से दुष्कर्म, चिल्लाने पर मुंह एवं गला दबाकर की हत्या

Thu, 18 Aug 2022 03:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 18 Aug 2022 03:13 AM IST
सार

छह वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी ने कहा कि उसे सुध नहीं थी। बिस्कुट दिलाने का झांसा देकर बच्ची को सेक्टर-25 में ग्रीन बेल्ट की झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने घटनास्थल की निशानदेही कराने के बाद आरोपी को जेल भेजा है।  

विज्ञापन
Accused of raping a girl in Panipat of Haryana confesses his crime
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में चांदनीबाग थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसका मुंह एवं गला दबाकर हत्या करने के मामले में आरोपी ईश्वर ने पुलिस के समक्ष नशे की हालत में दुष्कर्म करने की बात कबूल की है। कहा कि उसे सुध नहीं थी। बिस्कुट दिलाने का झांसा देकर बच्ची को सेक्टर-25 में ग्रीन बेल्ट की झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


बच्ची चिल्लाने लगी तो पकड़े जाने के डर से उसका गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को वहीं फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी से घटनास्थल की निशानदेही कराई और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


चांदनीबाग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर-29 पार्ट-2 में बच्ची अपने तीन वर्षीय भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच आरोपी ईश्वर उसे बिस्कुट दिलाने का झांसा देकर गोद में उठाकर ले गया। बच्ची का भाई दौड़कर मां के पास गया और बताया। मां ने परिजनों के साथ बच्ची की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक किलोमीटर दूर सेक्टर-25 पार्ट-2 में झाड़ियों में बच्ची का शव अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ हालत में मिला। परिजनों ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुुटेज खंगाली तो आरोपी बच्ची को गोंद में ले जाता दिखा। परिजनों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में खलबली मच गई। एसपी शशांक कुमार सावन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से घटनास्थल पर पहुंचे और पांच टीमों का गठन कर आरोपी की धरपकड़ का निर्देश दिए। आरोपी को देर शाम जिम खाना क्लब के पास से गिरफ्तार किया।


आरोपी बोला : नशे में बहुत बड़ी गलती हो गई, मैं दोषी हूं 
आरोपी ईश्वर ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तराखंड का रहने वाला है। 15 साल से पानीपत में सेक्टर 29 में फ्लौरा चौक के पास रहता है। वह नागपाल ढाबे पर काम करता था। वह अविवाहित है। स्वतंत्रता दिवस के दिन वह सुबह नशे में धुत था। नशे में बहुत बड़ी गलती हो गई। मैं दोषी हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed