फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A Man hit his Nephew on head in Police Station of Panipat 

वारदात : जमीन विवाद में हवालात में बंद थे, चाचा ने भतीजे का सिर फोड़ा, एएसआई और हवलदार सस्पेंड 

Thu, 01 Apr 2021 03:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 01 Apr 2021 03:46 PM IST
सार

  • जमीन विवाद में चाचा ने फोड़ा भतीजे का सिर
  • पानीपत के सेक्टर 13-17 थाना में हवालात में बंद थे दोनों
  • लापरवाही बरतने पर जांच अधिकारी एएसआई और हवलदार सस्पेंड 

विज्ञापन
A Man hit his Nephew on head in Police Station of Panipat 
पानीपत में हमले में घायल युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जमीन विवाद में हरियाणा के पानीपत में सेक्टर 13-17 थाना के अंदर हवालात में बंद बबैल गांव के एक व्यक्ति ने हवालात में ही अपने भतीजे का डंडा मारकर सिर फोड़ दिया और बेहोश पड़े भतीजे पर कपड़ा ढक दिया। पुलिसकर्मी युवक को जगाने गए तो मामले का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया। जहां वह उपचाराधीन है। वहीं लापरवाही बरतने पर जांच अधिकारी एएसआई और हवलदार को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन



बबैल गांव निवासी सुनील अहलावत पुत्र राजेंद्र ने बताया कि तीन कनाल पंचायती जमीन पर तीन साल से उनका अपने चाचा बलवान के साथ विवाद चल रहा था। हाल ही में उन्होंने जमीन में सरसों की फसल काटी थी और गन्ने की बिजाई करने के लिए खेत की जुताई की थी। उसके चाचा बलवान ने सेक्टर 13-17 थाने में जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर फसल नष्ट करने का आरोप लगाते हुए उसके छोटे भाई सुशील के खिलाफ शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को एएसआई अनूप ने सुशील और चाचा बलवान को थाने में बुलाया था। दोनों की ओर से रविवार तक का समय लिया गया था, लेकिन बलवान ने थाने के अंदर ही हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद एएसआई ने सुशील और बलवान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। गुरुवार सुबह छह बजे बलवान ने मौके का फायदा उठाते हुए पुलिस का डंडा उठाकर सुशील के सिर पर दो बार हमला कर दिया।

पता चला न चले इसलिए बेहोश सुशील पर ढक दिया कपड़ा

आरोपी बलवान ने सुशील पर पहले हमला किया फिर बेहोश होने के बाद उस पर कपड़ा ढक दिया, ताकि किसी को पता न चल सके। कुछ ही देर में पुलिसकर्मी सुशील को जगाने के लिए गया और कपड़ा हटाया तो उसे लहूलुहान देख पुलिसकर्मी ने बलवान से पूछताछ की। बलवान ने कबूल लिया कि उसी ने डंडा मारकर सुशील का सिर फोड़ा।

आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी
घायल सुशील को पुलिसकर्मी आनन फानन में पुलिस की गाड़ी में सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर में उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे प्रेम अस्पताल में भर्ती कराया। वहां सुशील को ऑपरेशन के बाद आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है।

पुलिस की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल 

घायल सुशील के बड़े भाई सुनील ने बताया कि थाने में हमले में समय कुल सात हवालाती थे। ऐसे में पुलिसकर्मियों को चौकन्ना रहना चाहिए था। हर हवालाती की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिसकर्मियों की थी। 

एएसआई और हवलदार सस्पेंड, आरोपी पर जोड़ी 307 की धारा
ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर एएसआई अनूप सिंह और हवलदार रकम सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है, आरोपी बलवान पर धारा 307 लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है। - सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed