फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   र तरफ लोगों में गुस्सा, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंजा आसमां

र तरफ लोगों में गुस्सा, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंजा आसमां

Mon, 18 Feb 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
र तरफ लोगों में गुस्सा, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंजा आसमां
हर तरफ लोगों में गुस्सा
विज्ञापन

इसराना। देश के 42 जवानों की जम्मू के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को इसराना के छाटू राम किसान भवन में अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन इसराना व यूनिक पब्लिक स्कूल पुगथला द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्वाजंलि अर्पित की। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय सचिव सुबेदार डॉ. सतबीर सिंह सहरवत ने कहा कि शहीदों का बलिदान से पूरा देश गुस्से में है। सरकार को चाहिए कि हमले का बदला तुरंत लिया जाए। संगठन के कार्यकर्ताओं व स्कूली छात्रों ने इसराना बाजार में प्रदर्शन कर पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए।
सोशल मीडिया पर देश के खिलाफ मैसेज डालने वालों के खिलाफ संगठन ने दी पुलिस को शिकायत:
सोशल मीडिया के एक वाट्स एप ग्रुफ में दो युवकों द्वारा देश के खिलाफ डाला गया मेसेज वायरल होने पर संगठन व युवाओं में गुस्सा है। वायरल मैसेज के सक्रिन शाट के साथ अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन के प्रतिनिधियों व स्कूली छात्रों ने इसराना पुलिस थाना पहुंच कर शिकायत दी। शिकायत में दो मोबाइल फोन नंबरों जिनसे मेसेज आए है की पहचान कर कार्रवाई करने को कहा गया है। इस मौके पर सुबेदार डॉ सतबीर सिंह सहरावत, जयभगवान फौजी, अजय भूक्कर, अमीर सिंह कुंडू, रामनिवास फौजी, महेंद्र जागलान, पालेराम तवंर, जयप्रकाश व दयानंद कुंडू मौजूद रहे।
विज्ञापन

नौल्था में भी गुजें पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे:
नौल्था में ग्रामीणों को साथ लेकर आजाद हिंद देश भक्त मोर्चा के संरक्षक आजाद डांगी व निरंकारी मिशन के प्रचारक राजकुमार पांचाल ने ग्रामीणों के साथ मिल कर शहीद सैनिकों को श्रद्वांजलि अर्पित करने के उपरांत पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीण पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed