{"_id":"59cd44544f1c1b6f548b4ecd","slug":"91506624596-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम अधिकारियों ने पुलिस में दी शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली निगम अधिकारियों ने पुलिस में दी शिकायत
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेई व एएलएम के साथ मारपीट कर मोबाइल छीना
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा।
गांव महावटी में बिजली चोरी पकड़ने गए निगम के जेई व एएलएम के साथ मारपीट कर मोबाइल फोन छीनने एएलवन फाड़ने का मामला प्रकाश में आया। मामले की सूचना जहां पुलिस को दी गई। वही शाम के समय जेई व अन्य कर्मचारी एक्सईएन कार्याल्य पहुंचे। वहां पर उन्होंने एक्सईएन को घटना से अवगत कराया।
मिली जानकारी के अनुसार बिहोली सब डिविजन के जेई सुभाष गौतम ने बताया कि गांव हल्दाना में टीम के साथ 4 उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी पकड़ने के बाद गांव महावटी में बिजली चोरी पकड़ने पहुंचे। इस दौरान दूसरे उपभोक्ताओं की चोरी पकड़ी गई। जेई का आरोप है कि उपभोक्ता के बेटे ने अपने 4-5 साथियों के साथ जेई व एएलएम के साथ पहले तो हाथापाई की और बाद में मारपीट कर दो मोबाइल छीनने के अलावा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एएलवन फाड़ दी। इसके बाद मामले की सूचना एक्सईएन को दी गई। उधर बिहोली सब डिविजन के एसडीओ प्रवीन दहिया का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। सूचना पुलिस को दे दी गई है।