फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -दोनों बदमाशों ने निजामपुर गांव के पास पकड़े जाने के डर से पुलिस पर किया फायर

-दोनों बदमाशों ने निजामपुर गांव के पास पकड़े जाने के डर से पुलिस पर किया फायर

Mon, 05 Feb 2018 07:44 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
-दोनों बदमाशों ने निजामपुर गांव के पास पकड़े जाने के डर से पुलिस पर किया फायर
संदीप बड़वासनी गैंग के एक लाख के इनामी शार्प शूटर समेत दो गुर्गे दबोचे
विज्ञापन

-सीआईए-वन की टीम पर रविवार रात को किया हमला
-दोनों बदमाशों में से ओमबीर उर्फ नन्हा इनामी बदमाश पाया
ओमबीर रोहतक में सत्यवान की हत्या का था वांटेड
रोहतक पुलिस ने एक लाख रुपये का घोषित किया था इनाम
दोनों आरोपियों ने सोनीपत के बरोणा में थी नन्हा की हत्या की थी
पुलिस ने दोनों बदमाशों से एक बैग में दस कट्टे व पिस्तौल बरामद की
फोटो-8 व 9
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सीआईए-वन की टीम ने संदीप बड़वासनी गैंग के मुख्य गुर्गे व एक लाख के इनामी बदमाश शार्प शूटर ओमबीर उर्फ नन्हा व पंकज उर्फ सोनू को मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। दोनों बदमाश रोहतक में डीलर सत्यवान व बरोणा में नन्हा की हत्या में वांछित थे और पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए छुपते घूम रहे थे। वे राजस्थान से होकर यूपी जाने की फिराक में थे। दोनों ने प्रारंभिक पूछताछ में दोनों हत्याओं में शामिल होने का आरोप कबूला है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट से तीन दिन के पुलिस रिमांड लिया है।
सीआईए-वन टीम प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने शनिवार को लघु एसपी ऑफिस स्थित कांफ्रेंस हाल में मीडिया से रूबरू होकर पूरे मामले की जानकारी दी। इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि रविवार देर सायं गुप्त सूचना मिली की निजामपुर पुल के पास लोट्स ग्रीन कंपनी की खाली पड़ी जमीन में बने एक कोठरे में दो संदिग्ध किस्म के युवक भारी मात्रा में अवैध हथियार के साथ छुपे हुए हैं। उन्होंने तुरंत सब इंस्पेक्टर सुरेश के नेतृत्व में एएसआई अनिल, राजेश, हवलदार कुलदीप, राजेश, जोगेंद्र व सिपाही भारत व सत्यवान की टीम गठित कर मौके पर भेजा। टीम बताए गए स्थान पर पहुंची तो पुलिस टीम को अपनी तरफ आता देखकर कोठर में छुपे आरोपियों ने पुलिस टीम पर दो फायर किए, पुलिस टीम ने बचाव कर जवाबी कार्रवाई करते हुए एक हवाई फायर किया और आरोपियों को चारों तरफ से घेर कर काबू कर लिया।
विज्ञापन


बैग में आठ अवैध हथियार औैर गोली बरामद की
पुलिस के अनुसार दोनों बदमाशों से एक बैग व मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो बैग से अवैध तीन पिस्टल, छह देसी कट्टे, एक रिवाल्वर, आठ गोली 315 बोर, एक गोली 312 बोर, दो गोली नौ एमएम की बरामद की। जबकि दो खोल वहीं से बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान संदीप बड़वासनी गैंग के मुख्य गुर्गे ओमबीर उर्फ नन्हा व पंकज उर्फ सोनू निवासी बड़वासनी के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में आईपीसी व आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराकर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने पुलिस की मांग पर दोनों आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी सी उम्र में बन गए शार्प शूटर व अहम सदस्य
दोनों आरोपियों के खिलाफ जिला सोनीपत व रोहतक मे हत्या की वारदात का एक-एक मुकदमा दर्ज है । इसके अतिरिक्त आरोपी ओमबीर के खिलाफ जिला सोनीपत मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के दो मुकदमें दर्ज हैं । इन सभी वारदातों को अंजाम दे दोनों आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए विभिन्न स्थानों पर छुपकर रह रहे थे। पुलिस विभाग ने आरोपी ओमबीर उर्फ नन्हा पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी ओमबीर उर्फ नन्हा की उम्र 24 साल है और दसवीं पास है। वहीं पंकज उर्फ सोनी की उम्र मात्र 19 साल है। ओमबीर उर्फ नन्हा संदीप बड़वासनी गैंग का शार्प शूटर व पंकज उर्फ सोनी मुख्य सदस्य था। वे अब गैंग को संभाले हुए थे। उनके कई साथी अभी फरार हैं।
दोनों आरोपियों ने सोनीपत बरोणा में दिनेश उर्फ नन्हा की हत्या की थी पुलिस के अनुसार दो आरोपियों ने सोनीपत के खरखोदा व रोहतक में शीला बाईपास पर हत्या की दो वारदातों को अंजाम दिया था। सीआईए-वन प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों ने जिला सोनीपत के खरखौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बरोणा में सात दिसंबर 2017 को दिनेश उर्फ नन्हा निवासी बरोणा की गोली मारकर हत्या की दी थी। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दिनेश उर्फ नन्हा का भाई मुनिया नीरज बवानियां गैंग का सदस्य है। वह मुनिया को मारने के लिए गए थे, लेकिन बीच में दिनेश आ गया। उन्होंने दिनेश उर्फ नन्हा की गोली मारकर हत्या कर दी।

रोहतक में डीलर सत्यवान में एक लाख का इनाम घोषित था
सीआईए-वन प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जिला रोहतक के अर्बन थाना क्षेत्र के अंतर्गत शीला बाईपास पर 12 दिसंबर 2017 को सत्यवान डीलर की गोली मारकर हत्या की थी। इस वारदात में शामिल आरोपी बिट्टू को जिला रोहतक पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। रोहतक पुलिस ने इसमें ओमबीर उर्फ नन्हा व पंकज उर्फ सोनी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed