फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   महिला रोहतक-पानीपत पैसेंजर 54009 में सवार होकर आ रही थी पानीपत

महिला रोहतक-पानीपत पैसेंजर 54009 में सवार होकर आ रही थी पानीपत

Fri, 13 Oct 2017 12:04 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
महिला रोहतक-पानीपत पैसेंजर 54009 में सवार होकर आ रही थी पानीपत
चलती ट्रेन से उतरना महिला को पड़ा महंगा, मौत
विज्ञापन

पानीपत। एक महिला को धीमी चलती ट्रेन से उतरना महंगा पड़ गया। रोहतक-पानीपत रेलवे ट्रैक पर राजनगर फाटक के पास रुक गई। गाड़ी को रुका हुआ देखकर एक महिला पैसेंजर ट्रेन से नीचे उतरने लगी। इतने में गाड़ी चल पड़ी। गाड़ी को धीमा समझकर नीचे उतरने लगी तो महिला का सिर लाइनों पर पड़े रोड़ों से जोर से लगा। जिस कारण महिला की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर जीआरपी कर्मी पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। जीआरपी के जांच अधिकारी एसआई जोगिंद्र कुंडू ने बताया कि कुलपति (40) निवासी अमरकुंज कॉलोनी, बिंझौल रोहतक में अपने किसी रिश्तेदार से मिलकर रोहतक-पानीपत पैसेंजर से पानीपत वापस आ रही थी और हादसे की शिकार हो गई। महिला के साथ रोहतक से आ रहे दो बच्चों ने महिला की शिनाख्त कुलपति निवासी बिंझौल के रूप में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed