{"_id":"5957f4bb4f1c1bd4798b4778","slug":"81498936507-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कुराना में करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत
पानीपत/मतलौडा। गांव कुराना में पंखा ठीक करते समय करंट लगने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची उरलाना चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। गांव कुराना निवासी सुभाष (38) राजमिस्त्री था। शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे वह पशुओं के ऊपर लगे पंखे को ठीक कर रहा था। इसी दौरान करंट लगने से वह बेसुध होकर गिर पड़ा। परिजनों ने बताया कि करीब आधे घंटे बाद सुभाष की पत्नी ने उसे बेसुध हालत में पड़े देखा और इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सुभाष की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना उरलाना चौकी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। उरलाना चौकी प्रभारी रामेश्वर दत्त ने बताया कि गांव कुराना में करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत हो गई है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की है।