{"_id":"594008a14f1c1b250b8b459e","slug":"81497368737-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल टावर से बैट्रियां चोरी
पानीपत/मतलौडा। गांव नारा स्थित मोबाइल कंपनी के टावर से सोमवार देर रात बैट्रियां चोरी कर ली गई। सूचना पर पहुंची थाना मतलौडा पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार खंड मतलौडा के गांव नारा में निजी कंपनी का मोबाइल टावर लगा हुआ है। टावर पर गांव नारा निवासी सुनील कुमार बतौर हेल्पर कार्यरत है। सुनील ने बताया कि वह सोमवार रात करीब एक बजे टावर का गेट बंद कर घर आ गया था। सुबह करीब छह बजे टावर पर पहुंचा तो गेट का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो बैट्री बैंक से 24 बैट्री और दो बैट्री नीचे रखी गायब मिली। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना मतलौडा से जांच अधिकारी एसआई दिनेश ने बताया कि गांव नारा स्थित मोबाइल टॉवर से बैट्रियां चोरी होने की शिकायत मिली है। हेल्पर की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।