फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   कर्मचारियों की प्रमोशन रोकने के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

कर्मचारियों की प्रमोशन रोकने के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

Thu, 28 Feb 2019 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों की प्रमोशन रोकने के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन
कर्मचारियों की प्रमोशन रोकने के विरोध में सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत। आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंताओं के माध्यम से बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम कर्मचारियों की प्रमोशन रोकने के विरोध में ज्ञापन सौपा गया। जिसकी अध्यक्षता सिटी यूनिट प्रधान जितेंद्र सैनी व सब अर्बन यूनिट प्रधान सीताराम ने संयुक्त रूप से की। सर्कल सचिव ईश्वर शर्मा ने कहा कि गत 8 व 9 जनवरी की हड़ताल में शामिल कर्मचारियों की प्रमोशन रोक दी गई है। यूनियन इस आदेश का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते अधिकारी अपने इस आदेश को वापस नहीं लेते हैं तो यूनियन 7 मार्च को पंचकूला स्थित विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का घेराव करेगी। सर्व कर्मचारी संघ के सचिव तेजपाल ने कहा कि सरकार सभी विभागों के कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रही है। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लड़ाई का परिणाम है कि हटाए गए हड़ताल में शामिल कच्चे कर्मचारियों वापिस डयूटी पर ले लिया गया है। प्रदर्शनकारियों को मदन लाल, अजय, शिव कुमार, कटार सिंह, सुरेश, रमेश, दलबीर, अजमेर व बलराम आदि ने ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed