{"_id":"5bf450dbbdec2269bc7ffbe4","slug":"71542738139-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश रोशन से ठगी के आरोपी को रिमांड अवधि पूरी होने पर भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राकेश रोशन से ठगी के आरोपी को रिमांड अवधि पूरी होने पर भेजा जेल
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राकेश रोशन से ठगी के आरोपी को रिमांड अवधि पूरी होने पर भेजा जेल
पानीपत। फिल्म निर्माता राकेश रोशन से 50 लाख रुपये की ठगी करने वाले नकली सीबीआई ऑफिसर पानीपत के ठग अश्विनी कुमार शर्मा को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद जेल भेज दिया। आरोपी शर्मा के साथ उसका अन्य आरोपी साथी साजिद वारेकर को भी जेल भेज दिया। आरोपियों से रिमांड के दौरान कई बातों का खुलासा भी हुआ।
ये था मामला:
आरोपी शर्मा ने हाल ही में मुंबई के एक 50 वर्षीय कॉप्रेटिव सोसाइटी संचालक महिला व उसके एलआइसी एजेंट पति से 50 लाख रुपये व एक इनोवा गाड़ी ली। इसके बाद आरोपी ने अपना दूसरा साथी नकली सीबीआई ऑफिसर को उनके पास एक और इनोवा गाड़ी लेने के लिए भेज दिया। जिसके बाद पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को ट्रेस किया व उसको गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर भी लिया गया था।