फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   दोस्त के पास गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, नहर के किनारे मिली बाइक

दोस्त के पास गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, नहर के किनारे मिली बाइक

Fri, 14 Sep 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
दोस्त के पास गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, नहर के किनारे मिली बाइक

विज्ञापन
दोस्त के पास गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, नहर के किनारे मिली बाइक
फोटो 34
समालखा।
घर पर दोस्त के पास जाने की बात कहकर लापता हुए युवक की बाइक नामुंडा नहर के पास खड़ी मिली। जिससे किसी तरह की अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिजनों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचित किया। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार गोताखोरों को लेकर नहर पर पहुंचे और युवक की तलाश का कार्य शुरू करवाया।

एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले प्रदीप निवासी गांधी कालोनी ने बताया कि उसका 22 वर्षीय बेटा अमन बुधवार घर पर अपने दोस्त के पास जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन शाम तक वह वापस नहीं आया तो उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। रात को उन्हें सूचना मिली कि एक बाईक नामुंडा नहर के पास लावारिस खड़ी है तथा पास ही चप्पल पड़ी है। जिसके बाद परिजन वहां पहुंचे तो अमन की बाइक थी। जिसके बाद वह अपने स्तर पर नहर पर उसकी तलाश करते रहे। सुबह नायब तहसीलदार अनिल कौशिक गोताखारों के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चल पाया। समाचार लिखे जाने तक युवक की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed