फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   फैक्टरी से घर जा रहे बुजुर्ग के साथ शराबियों ने अपहरण कर किया कुकर्म

फैक्टरी से घर जा रहे बुजुर्ग के साथ शराबियों ने अपहरण कर किया कुकर्म

Wed, 22 Aug 2018 07:37 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
फैक्टरी से घर जा रहे बुजुर्ग के साथ शराबियों ने अपहरण कर किया कुकर्म
शराबियों ने अपहरण कर बुजुर्ग से किया कुकर्म
विज्ञापन

बुजुर्ग सिविल अस्पताल में उपचार कराने के बाद बिस्तर से लापता मिला
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव मछरौली में छह शराबियों ने बुजुर्ग का अपहरण कर उसे खेतों में ले जाकर कुकर्म किया। बुजुर्ग जैसे तैसे जीटी रोड पर पहुंचा और राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने बुजुर्ग का उपचार किया और थाना समालखा पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस जल्द ही अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने बुजुर्ग से घटना की जानकारी ली और घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। वहीं बुधवार की सुबह बुजुर्ग सिविल अस्पताल में अपनी बिस्तर से लापता मिला।

बुजुर्ग ने बताया था कि वह इसराना ब्लॉक के एक गांव का निवासी है और गांव मछरौली क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। रात करीब आठ बजे वह अपनी साइकिल पर अपने घर जाने के लिए फैक्टरी से निकला। रास्ते में छह शराबी बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे खेत में ले गए। शराब के नशे में धुत बदमाशों ने उसके साथ कुकर्म किया और फरार हो गए। इस घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया और जैसे तैसे जीटी रोड पर पहुंच कर राहगीरों की मदद से पानीपत के सिविल अस्पताल पहुंचा। इधर, थाना समालखा पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम बुजुर्ग के गांव में भी गई है, ताकि बुजुर्ग से लिखित शिकायत लेकर आरोपितों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की जा सके। अब तक बुजुर्ग ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed