{"_id":"5af1f17f4f1c1b9c098b8d7d","slug":"71525805439-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत
Updated Wed, 09 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत
-परिजनों ने पार्थिव शरीर पीजीआई खानपुर को दान किया
पानीपत। रेलवे रोड पर सोमवार की सुबह संदिग्ध हालात में 60 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र रतन सिंह निवासी हरि सिंह कालोनी, पानीपत की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद सुरेंद्र के शव की शिनाख्त कर घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। पुलिस ने सुरेंद्र के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल भिजवा दिया। इधर, पुलिस ने सुरेंद्र के परिजनों के बयान दर्ज किए और शव का पोस्टमार्टम करवाया। दूसरी ओर, सुरेंद्र की पत्नी किरण व पुत्र रणजीत ने सुरेंद्र की इच्छा के अनुसार सुरेंद्र का शव खानपुर पीजीआई को सौंप दिया। वैदिक रीति रिवाज के अनुसार परिजनों ने सुरेंद्र की अंत्येष्टि की प्रक्रिया की और इसके बाद सुरेंद्र के शव को पीजीआई खानपुर को सौंप दिया। जन सेवा दल के स्वयं सेवी सुरेंद्र के शव को लेकर पीजीआई खानपुर पहुंचे और कागजी कार्यवाही के बाद सुरेंद्र का शव पीजीआई खानपुर प्रशासन को सौंप दिया। इधर, पुलिस ने आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाही कर सुरेंद्र की मौत के मामले की जांच शुरू कर दी है।