फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   प्रोफेशनल शूटरों ने की हर्षिता की हत्या

प्रोफेशनल शूटरों ने की हर्षिता की हत्या

Sat, 21 Oct 2017 01:10 AM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
प्रोफेशनल शूटरों ने की हर्षिता की हत्या
जीजा ने जेल में रची साजिश, प्रोफेशनल शूटरों ने की हर्षिता की हत्या
विज्ञापन

- प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ में जीजा दिनेश कराला ने कबूले आरोप

- एसपी राहुल शर्मा ने पूरे मामले का किया खुलासा, चार शूटर थे फायरिंग में शामिल
- कंझावला व नरेला में दर्ज मुकदमों में ट्रायल शुरू होने से पहले ही गवाह को हटाया रास्ते से

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
हरियाणवी सिंगर, डांसर हर्षिता की हत्या प्रोफेशनल शूटरों (सुपारी किलरों) ने की थी। इनकी संख्या भी चार बताई गई है। पुलिस अब तक हत्या में दो ही आरोपियों को मान रही थी। शूटरों ने हर्षिता के जीजा गैंगस्टर दिनेश कराला के कहने पर ही वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के आरोपी दिनेश कराला को झज्जर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उसने बताया कि दिल्ली में उस पर चल रहे हर्षिता से रेप और उसकी मां की हत्या के मामलों में सजा के डर से हर्षिता की हत्या कराई थी।
पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में मीडिया से रूबरू होकर पूरे मामले का पटाक्षेप किया। उन्होंने बताया की हरियाणवी सिंगर गीता उर्फ हर्षिता दहिया की हत्या के मामले में पानीपत पुलिस आरोपी दिनेश कराला को झज्जर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा। कोर्ट ने अरोपी कराला का चार दिन का रिमांड मंजूर कर दिया। आरोपी दिनेश ने प्रारंभिक पूछताछ में ही हर्षिता की हत्या की वारदात को स्वीकार कर लिया। दिनेश ने पूछताछ में अब तक की बताया कि उसके खिलाफ दिल्ली के कंझावला व नरेला थाना में दो केस दर्ज हैं। हर्षिता से रेप और उसकी मां की हत्या के मामले में हर्षिता ही मुख्य गवाह थी। दिल्ली कोर्ट में इन मामलों में जल्द ही ट्रायल शुरू होना था। उसने गवाही न होने देने के लिए अपने साथियों से हर्षिता की 17 अक्तूबर को चमराड़ा के पास हत्या करवा दी।
विज्ञापन


दो नहीं चार हमलावर थे शामिल
पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने बताया की आरोपी दिनेश ने वारदात को अंजाम देने में अब तक अपने चार साथियों का नाम बताया है। उसने कबूल किया है कि वारदात को अंजाम देने वाले इसके साथी अन्य कई वारदातों में इसके साथ शामिल रहे हैं। जिनको काबू करने के लिए हमारी सीआईए की टीमें विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने इन आरोपियों को जल्द ही काबू कर लेगी। आरोपी दिनेश प्रोफेशनल अपराधी है। आरोपी पर इससे पहले दिल्ली, सोनीपत, झज्जर व जींद में हत्या, डकैती व लूट के 12 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed