फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ऐतिहासिक पक्के मजार व उनके चबूतरे तोड़े समुदाय के लोगों में रोष

ऐतिहासिक पक्के मजार व उनके चबूतरे तोड़े समुदाय के लोगों में रोष

Wed, 18 Oct 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
ऐतिहासिक पक्के मजार व उनके चबूतरे तोड़े समुदाय के लोगों में रोष
ऐतिहासिक मजार, चबूतरे तोड़े
विज्ञापन

- समुदाय के लोगों ने मजार पर पहुंचकर जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
किले के नीचे स्थित एतिहासिक पक्के मजार व उनके चबूतरे मंगलवार अल सुबह तोड़ दिए गए। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस पर रोष व्यक्त किया और नगर निगम के कर्मचारियों व एक ठेकेदार पर इसके आरोप लगाए हैं। समुदाय के लोगों ने मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और आरोपियों व नगर निगम कमिश्नर पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने किला पार्क के नजदीक स्थित पक्का मजार व चबूतरा तोड़ दिया और जेसीबी की मदद से सारा मलबा ट्रैक्टर-ट्रॉली में डालकर ले गए। समुदाय के लोगों ने इसकी जानकारी लगी तो वे सब पहले दरगाह कलंदर साहब में एकजुट हुए। वे इसके बाद हज कमेटी हरियाणा के पूर्व चेयरमैन डॉ. मुनीष अहमद अंसारी, सूफी हाजी अहमद, इरफान अली समेत समुदाय के लोग मजार पर पहुंचने और वहीं पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे। समुदाय के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर इसके आरोप लगाए। समुदाय के लोगों ने डीसी व एसपी के ही बीच में आने की कही। समुदाय के लोगों के मांग पर अड़ने के बाद एसडीएम विवेक चौधरी पहुंचे। उन्होंने समुदाय के लोगों को पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम कमिश्नर के कहने पर कर्मचारियों व ठेकेदारों ने मजार जेसीबी की मदद से तोड़ दिया और सारा मलबा ट्रैक्टर ट्रालियों में डालकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed