फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर की आत्महत्या

महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर की आत्महत्या

Sun, 01 Oct 2017 12:15 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर की आत्महत्या
महिला ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन

परिजनों ने हत्या करने का लगाया आरोप, पति, देवर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। मॉडल टाउन स्थित बतरा कॉलोनी में एक महिला ने अपने घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित कर आत्महत्या को मजबूर करने का आरोप लगाया और पति प्रवीण, देवर नीरज व ननद गुड्डी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

शुक्रवार रात को बतरा कॉलोनी निवासी प्रियंका पत्नी प्रवीण ने अज्ञात कारणों के चलते कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे प्रियंका की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उससे इलाज के लिए नजदीक एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां पर इलाज के दौरान प्रियंका ने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना महिला के मायके पक्ष और पुलिस को मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया। महिला के मायके पक्ष ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि प्रियंका के ससुराल वाले उससे पैसे की मांग करते थे और आए दिन उससे लड़ाई झगड़ा करते थे। जिससे तंग आकर उनकी लड़की ने यह कदम उठाया है। महिला के पिता किरणपाल ने बताया कि कुछ दिन पहले भी ससुराल पक्ष की और से 40 हजार रुपये की मांग की गई थी। प्रियंका की शादी को पांच साल हुए थे और उसका लगभग तीन साल का एक लड़का भी है। महिला का पति पानीपत के सेक्टर-25 में ही किसी फैक्टरी में काम करता है। थाना माडल टाउन के जांच अधिकारी एएसआई रणबीर सिंह ने बताया कि परिजनों के ब्यान के आधार पर उसके पति प्रवीण, देवर नीरज व ननद के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed