{"_id":"5cab97ccbdec22146b5ecedd","slug":"61554749388-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते वक्त व्यक्ति पर तेजधार हथियार से किया हमला, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोते वक्त व्यक्ति पर तेजधार हथियार से किया हमला, गंभीर
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोते वक्त व्यक्ति पर तेजधार हथियार से किया हमला, गंभीर
विज्ञापन
समालखा। स्थानीय मयूर विहार कालोनी में अज्ञात हमलावरों ने घर के सामने बने पशुबाड़े में सो रहे एक व्यक्ति को अधमरा कर दिया। सुबह पशुओं का दूध निकालने के लिए पहुंचे बेटे ने खून से लथपथ पिता को बेसुध हालत में देखा। इसके बाद परिजन उसे सिविल अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। गुलशन निवासी मयूर कॉलोनी ने बताया कि उसके पिता रोहतास (58) पंडिताई का काम करते हैं। घर के सामने ही उनका पशुबाड़ा बनाया हुआ है। रात करीब दस बजे उसके पिता अन्य दिनों की तरह पशुबाड़े में बने हुए कमरे में सोने के लिए चले गए। सुबह करीब छह बजे उसका बड़ा भाई रौनक भैंस का दूध निकालने के लिए गया तो साथ के कमरे में तत पर उसके पिता खून से लथपथ बेसुध अवस्था में पड़े हैं। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में समालखा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां डाक्टर ने रेफर कर दिया। गुलशन ने बताया कि तख्त के साथ ही एक लोहे की रॉड रखी हुई थी लेकिन मोबाइल फोन गायब था। उक्त नंबर को डायल करने पर अज्ञात ने फोन भी रिसीव किया था। उसके बाद खानपुर से भी डाक्टरों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना करने के साथ ही परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। एसएचओ राजपाल का कहना था कि घायल के बयान लेने के लिए पुलिसकर्मी को पीजीआई भेजा गया है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।