फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   घर में घुसने का आरोप लगाकर 12 लोगों ने युवक पर किया गंडासी व डंडों से हमला, युवक आईसीयू में भर्ती

घर में घुसने का आरोप लगाकर 12 लोगों ने युवक पर किया गंडासी व डंडों से हमला, युवक आईसीयू में भर्ती

Mon, 07 May 2018 11:53 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसने का आरोप लगाकर 12 लोगों ने युवक पर किया गंडासी व डंडों से हमला, युवक आईसीयू में भर्ती

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव हथवाला में एक परिवार ने एक युवक पर घर में घुसने का आरोप लगाकर उस पर गंडासियों व डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी युवक को घर में घसीटकर ले गए और उस पर पिस्तौल लेकर घर में आने का भी आरोप लगाया। इसकी सूचना मिलने के बाद युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवक को आरोपियों से मुक्त कराकर एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक को इलाज के लिए आईसीयू में रखा गया है। परिजनों ने इसकी शिकायत एसपी को देकर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
कमल पुत्र पवन निवासी गांव हथवाला ने बताया कि गौरव पुत्र मुकेश, मुकेश, सन्नी, सागर उसके भाई कपिल से रंजिश रखते थे। 2 मई को उसका छोटा भाई कपिल अपने दोस्त लक्की पुत्र गुड्डू के घर गया था। वहां पर गौरव, मुकेश, सन्नी, सागर, सुरेश, गौरव, टिड्डा, विपुल, गौरव पुत्र नरेश, आशू, विनय उर्फ मिंटू, विवेक, आदेश व अन्य दो युवकों ने कपिल पर गंडासी व डंडों से हमला कर दिया। हमले में कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी उसको उठाकर घर ले गए। वहां भी उसके साथ मारपीट की। इसमें उसका भाई बेहोश हो गया। आरोपियों ने कपिल को बंधक बनाकर रखा। इस बारे में उसकी चाची दुलारी व उसको पता चला तो दोनों कपिल को छुड़ाने के लिए आरोपियों के घर गए। वहां पर आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। उन्होंने कपिल पर घर में घुसने का झूठा आरोप लगाया। आरोपियों ने कपिल के पास एक देसी कट्टा भी रख दिया। उन्होंने काफी मुश्किल से कपिल को उनसे मुक्त कराया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। परिजनों ने घायल कपिल को इलाज के लिए सिवाह के पास एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। उसकी हालत गंभीर बनी है। पीड़ित पक्ष ने एसपी से मामले की जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष की शिकायत पर एसएचओ समालखा को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगीता कालिया, एसपी पानीपत।


घर में घुसने का आरोप लगाकर 12 लोगों ने युवक पर किया गंडासी व डंडों से हमला, युवक आईसीयू में भर्ती
-पीड़ित पक्ष ने एसपी को शिकायत देकर की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
फोटो 1 व 2
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed