फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -स्थानीय लोग आरोपी को पकड़कर किला थाना ले गए

-स्थानीय लोग आरोपी को पकड़कर किला थाना ले गए

Sat, 14 Oct 2017 12:51 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
-स्थानीय लोग आरोपी को पकड़कर किला थाना ले गए
नशीला पदार्थ देकर किशोरी से रेप, रंगे हाथ दबोचा
विज्ञापन

- पश्चिम बंगाल से परिजनों के साथ फूफा के यहां घूमने आयी थी 14 वर्षीय किशोरी
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
शहर के हरिसिंह चौक पर 14 साल की एक किशोरी को नशीला पदार्थ देकर दुकान में रेप करते आरोपी को लोगों ने रंगे हाथों दबोच लिया। वार्ड-पांच पार्षद जयकुमार बिंदल व स्थानीय लोगों ने आरोपी को किला थाना पुलिस को सौंप दिया। लोगों ने थाने में भी जमकर हंगामा किया। पुलिस ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
किला थाना के अंतर्गत एक कॉलोनी में जूस की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसके साले की 14 वर्षीय लड़की पश्चिम बंगाल से पानीपत घूमने आई हुई थी। वह वीरवार शाम को उसकी दुकान पर पैसे लेने आई थी। वह कुछ देर बाद ही वापस चली गई, लेकिन घर पर नहीं पहुंची। किसी जानने वाले ने उसको फोन कर बताया कि लड़की को कॉलोनी की कॉस्मेटिक की एक दुकान में बंधक बनाकर रखा है। वे पार्षद जय कुमार बिंदल के पास पहुंचे। पार्षद जयकुमार बिंदल परिवार के लोगों के साथ कॉलोनी में ही स्थित कॉस्मेटिक की दुकान पर पहुंचे। आरोपी ने किशोरी को बंधक बनाकर रखा था और उसके साथ रेप कर रहा था। लोगों को आया देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसको दबोच लिया गया और जमकर धुनाई की। बताया जा रहा है कि किशोरी नशे की हालत में थी। किशोरी ने बाद में बताया कि उसको कुछ पिलाया गया था और उसके बाद उसको कोई सुध नहीं थी। स्थानीय लोग आरोपी को किला थाना में ले गए और आरोपी सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


किला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी स्थित दुकान में एक लड़की को बंधक बनाकर दुराचार की सूचना मिली है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेश पाल, एसएचओ, किला थाना, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed