फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   रेखा ने पुलिस को करवाए ब्यान दर्ज, बोली: पति ने उसके मुंह में चुन्नी फंसा दी, फिर फंदे पर चढ़ा दिया

रेखा ने पुलिस को करवाए ब्यान दर्ज, बोली: पति ने उसके मुंह में चुन्नी फंसा दी, फिर फंदे पर चढ़ा दिया

Wed, 18 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
रेखा ने पुलिस को करवाए ब्यान दर्ज, बोली: पति ने उसके मुंह में चुन्नी फंसा दी, फिर फंदे पर चढ़ा दिया
रेखा ने पुलिस को करवाए बयान दर्ज, बोली: पति ने उसके मुंह में चुन्नी फंसा दी, फिर फंदे पर चढ़ा दिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। निजी अस्पताल में उपचाराधीन रेखा ने चांदनीबाग पुलिस को बयान दर्ज करवा दिए। रेखा ने बताया कि उसके पति ने उसके मुंह में चुन्नी फंसा दी व उसके बाद उसे फंदे पर लटका दिया। लेकिन वह फंदे से फिसल कर नीचे गिर गई। इसके बाद उसने खुद भी तीन बार मरने का प्रयास किया, लेकिन वो फंदे से लटक न सकी। हर बार नीचे गिर जाती थी। इस कारण वो बेहोश हो गई। रेखा ने बताया कि उसके पति ने ही बच्चों का चुन्नी से गला दबा कर उनकी हत्या की थी। उनकी हत्या के बाद दंपति ने फंदे से लटक कर आत्महत्या करनी चाही थी। इसमें उसके पति की मौत हो गई व वो फंदे से गिर गई कर जमीन पर बेहोश हो गई।

बिशन स्वरूप कॉलोनी में निजी अस्पताल में उपचाराधीन रेखा की सुरक्षा बढ़ाई है। पुलिस ने रेखा के उपचार में लगे चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ को रेखा के केस की जानकारी देकर उन्हें सचेत किया है कि वे रेखा पर हर समय कड़ी नजर रखे। ऐसी कोई भी तेजधार वस्तु जिससे रेखा प्रयोग कर अपने शरीर को क्षति पहुंचा सके, अधिक मात्रा में दवाइयां रेखा के पास नहीं रखने की सलाह दी है। जबकि पुलिस की एक टीम भी रेखा पर कड़ी नजर रखे हुए है। गौरतलब है कि रेखा के पति रितेश ने गृह कलेह के चलते अपने पुत्र वंश व पुत्री पुष्टि की कथित रूप से गला दबा कर हत्या कर दी थी और स्वयं भी फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी। वहीं रेखा ने भी आत्महत्या के लिए फंदे पर लटकी थी, लेकिन फंदे की गांठ खुल जाने व भूमि पर गिरने के कारण रेखा को चोट लगने के चलते वह आत्महत्या नहीं कर पाई थी। हालांकि फंदे पर लटने के कारण रेखा के शरीर को गंभीर चोट लगी थी, इसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed