फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हुई, जीआरपी ने शव को शवगृह में रखवाया

व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हुई, जीआरपी ने शव को शवगृह में रखवाया

Sat, 02 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हुई, जीआरपी ने शव को शवगृह में रखवाया
रेलवे ट्रैक के साथ सो रहे व्यक्ति का कंबल ट्रेन में फंसने से मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। अंबाला-दिल्ली रेलवे ट्रैक गोहाना रोड पुल के पास शुक्रवार सुबह झेलम एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो वह रात को ट्रैक के साथ ही सो रहा था और हादसा व्यक्ति की कंबल गाड़ी में फंसने से हुआ। उसके हाथ पर राजिंद्र नाम लिखा हुआ है। जीआरपी ने शव को शवगृह में रखवा दिया है।

शुक्रवार सुबह करीब दस बजे के आसपास जीआरपी को रेलवे स्टेशन से मेमो मिला कि गोहाना रोड पुल के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। जीआरपी कर्मी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि व्यक्ति ट्रैक के पास कंबल ओढ़कर सोया हुआ था और एक्सप्रेस गाड़ी के तेजी से गुजरने से उसका कंबल ट्रेन में उलझ गया और देखते ही देखते वह ट्रेन के नीचे आ गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी एसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि मृतक व्यक्ति ने सफेद पजामा व कुर्ता और क्रीम कलर का स्वेटर पहना हुआ था और व्यक्ति के दाहिने हाथ पर राजिंद्र नाम लिखा हुआ है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed