{"_id":"593c142f4f1c1b397a8b4581","slug":"41497109551-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों को थाने बुलाकर सख्ती से पूछा तो गलती मानी, लड़की से मांगी माफी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों को थाने बुलाकर सख्ती से पूछा तो गलती मानी, लड़की से मांगी माफी
Updated Sat, 10 Jun 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा पर करते थे कमेंट, पुलिस के सामने माना बहन
पानीपत। क्षेत्र के गांव महमदपुर में दो युवक आती-जाती छात्रा पर कमेंट करते थे। छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस के सामने दोनों ने लड़कों ने छात्रा के पैर पकड़े और उसे बहन मानकर भविष्य में इस तरह की गलती नही करने का वादा किया। मामला थाना सदर अंतर्गत सदर का है। छात्रा का आरोप है कि गांव के ही दो युवक स्कूल आते-जाते हर रोज उस पर अश्लील फब्ती कसते थे। उसने कई बार उनका विरोध किया, लेकिन वे नहीं माने। इस पर छात्रा ने थाना सदर पुलिस से शिकायत कर दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को थाने बुला लिया। वहां उन्होंने ऐसा करने से साफ मना कर दिया। पुलिस कर्मियों ने दोनों से सख्ती से पूछा तो दोनों मान गए। दोनों लड़कों ने छात्रा के पैर पकड़े और उसे बहन बोलते हुए माफी भी मांगी। इसके बाद लड़की ने अपनी शिकायत वापस ले ली। सरपंच ने बताया कि अब ग्राम पंचायत भी इस प्रकार के शरारती तत्वों से सख्ती से पेश आएगी।