{"_id":"5c743628bdec22737548c2af","slug":"31551119912-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी के दो आरोपी चुरशुदा बाइक सहित काबू,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
बाइक चोरी के दो आरोपी काबू
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 6-7 से सीआईए-वन ने बाइक चोरी के दो आरोपियों को चोरी की बाइक सहित काबू किया। आरोपियों ने उनकी पहचान आकाश पुत्र सूरजभान निवासी सफीदों व दीपक पुत्र राजेंद्र निवासी सफीदों के रूप में बताई। आरोपियों ने बाइक चोरी की 8 वारदातों का कबूलनामा किया। आरोपियों की निशानदेही पर सभी बाइक सेक्टर 18 स्थित निजामपुर के पास खेतों से बरामद की। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए सीआईए-वन प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों से बरामद उपरोक्त बाइक 10 फरवरी इंडस्लैंड बैंक के बाहर से चोरी की थी। साथ ही बताया कि आरोपियों ने 8 अन्य बाइक चोरी की हुई है। सभी बाइक सेक्टर 18 निजामपुर के पास खेतों में सुनसान जगह पर छुपा रखा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी दीपक का पहले भी अपराधिक रिकार्ड पाया गया। आरोपी के खिलाफ जिला जींद में बाइक चोरी की वारदातों के करीब 5 मुकदमें दर्ज थे। आरोपी गत दिनों ही जेल से बाहर आया था। वहीं आरोपियों के एक अन्य साथी अमन निवासी सफीदो को गत दिनों सीआईए-वन पुलिस टीम ने बाइक चोरी की वारदात में काबू कर कोर्ट में पेश कर जेल भेेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।