फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   हथियारबंद बदमाशों ने दो भाईयों व चाची पर धारधार हथियार से किया हमला

हथियारबंद बदमाशों ने दो भाईयों व चाची पर धारधार हथियार से किया हमला

Fri, 04 May 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
हथियारबंद बदमाशों ने दो भाईयों व चाची पर धारधार हथियार से किया हमला
रंजिश में दो भाईयों व चाची पर धारदार हथियार से किया हमला, 12 पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
समालखा।
गांव हथवाला में कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में गांव के ही एक युवक को धारदार हथियारों से हमला कर जख्मी कर दिया। घायल को छुड़ाने आए चाची भतीजे के साथ भी हमलावरों ने मारपीट की। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। हालत गंभीर होने के कारण उनके बयान दर्ज नहीं हो सके। पुलिस ने मौके से एक तमंचा भी बरामद किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि कपिल पुत्र पवन बुधवार रात गांव के ही लक्की पुत्र गुड्डू के घर किसी काम से गया था। इसी दौरान लाठी डंडे सरिये गंड़ासी से लैस एक दर्जन से अधिक लोगों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर उसे उठाकर एक घर में ले गए। इस बात का पता कमल पुत्र पवन को लगा तो वह अपनी चाची के साथ अपने भाई को छुड़ाने गया। वहां हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी तमंचा भी बरामद किया जो घायल युवक के पास पड़ा हुआ मिला। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कपिल की हालत गंभीर होने के कारण बाद में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने कपिल के भाई कमल की शिकायत पर गौरव, मुकेश, सनी, सागर, सुरेश, विपुल, आशु, विजय उर्फ मंटू आदि को नामजद करते 12 लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed