फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -परढ़ाना मोड़ से दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

-परढ़ाना मोड़ से दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

Thu, 26 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
-परढ़ाना मोड़ से दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपियों को दबोचा
विज्ञापन

पानीपत। सीआईए-टू ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को मंगलवार देर सायं परढ़ाना मोड़ से चोरी की मोटर साइकिल सहित धर दबोचा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

सीआईए-टू टीम प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि मंगलवार देर सायं सीआईए-टू की एक टीम मुख्य सिपाही रणदीप के नेतृत्व में थाना इसराना क्षेत्र के अंतर्गत गश्त कर रही थी। पुलिस टीम परढ़ाना मोड़ के पास पहुंची तो सामने से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध किस्म के युवक आते दिखाई दिए। उनकी प्लेटिना मोटरसाइकिल पर किसी प्रकार की कोई नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों युवकों को परढाना मोड़ पर रोककर मोटर साइकिल के कागजात मांगे गए तो दोनो युवक बहानेबाजी करने लग। शक होने पर मोटर साइकिल का इंजन व चेसीस नंबर चेक करवाया गया तो यह मोटर साइकिल थाना इसराना क्षेत्र के अंतर्गत से चोरी की हुई मिली। जिस बारे नवीन निवासी चमराड़ा की शिकायत पर थाना इसराना में 15 अगस्त को मोटरसाइकिल चोरी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों ने अपनी पहचान रिंकू उर्फ भोलू और सचिन निवासी परढ़ाना के रूप में बताई। पुलिस ने दोनों से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली और दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed